Param Sundari Trailer: सिद्धार्थ-जाह्नवी की 'परम सुंदरी' का रोमांटिक ट्रेलर रिलीज, नॉर्थ-साउथ कल्चर की टक्कर
Param Sundari Trailer Out: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
फिल्म 'परम सुंदरी' का रोमांटिक ट्रेलर हुआ रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर आज यानी 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) को रिलीज कर दिया गया है।

नॉर्थ और साउथ कल्चर की टक्कर
-करीब 2 मिनट 40 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में नॉर्थ और साउथ कल्चर की टक्कर के बीच एक मजेदार और इमोशनल लव स्टोरी देखने को मिल रही है। दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी दो अलग-अलग दुनिया से आए एक कपल पर आधारित है, जो एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं।
-आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत चर्च के अंदर परम और सुंदरी के एक रोमांटिक सीन से होती है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आया है। कुछ लोगों का दावा है कि ये कहानी शायद किसी तमिल फिल्म से प्रेरित है। वहीं ट्रेलर में देखने को मिलता है कि जाह्नवी कपूर नॉर्थ के लोगों को लेकर गलत कमेंट कर रही हैं जो कि चर्चा का विषय बन गया है।
कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन का लगा है तड़का
लेकिन, हर प्रेम कहानी की तरह इनके रास्ते में भी मुश्किलें और टकराव खड़े हो जाते हैं। ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा, इमोशन, सबका तड़का मौजूद है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा 'परम' के किरदार में हैं, जो दिल्ली का एक अमीर बिजनेसमैन है। वहीं जाह्नवी कपूर 'सुंदरी' बनी हैं जो कि केरल की एक टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। ट्रेलर में दिखाए गए नॉर्थ-साउथ के इस मेल को कई लोग काफी पसंद कर रहे हैं, हालांकि कुछ लोगों ने इसे लेकर तंज भी कसे हैं।
29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार फिल्म परम सुंदरी आगामी 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर जहां कई लोगों ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री की तारीफ की है, वहीं कुछ का कहना है कि इसमें सैयारा जैसी फ्रेशनेस नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications