भारती सिंह से फोटोग्राफर्स ने पूछा,'हम मामा कब बनेंगे', कॉमेडियन ने दिया ऐसा जवाब कि सब शर्म से पानी-पानी हुए
भारती सिंह से फोटोग्राफर्स ने पूछा, 'हम मामा कब बनेंगे', कॉमेडियन ने दिया ऐसा जवाब की सब शर्म से पानी-पानी हो गए
मुंबई, 31 अगस्त: कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इंडस्ट्री के एक फेमस कपल हैं। भारती सिंह अपने हाजिर जवाब के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में जब फोटोग्राफर्स और पैपराजी ने भारती सिंह से पूछा कि वह मां कब बनेंगी, तो भारती ने बहुत ही बेबाक अंदाज में जवाब देकर मीडिया को चुप करा दिया। हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह मुंबई में डांस दीवाने 3 के सेट पर थे, जब फोटोग्राफरों ने उनसे उनके बेबी प्लान के बारे में पूछा। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया कुछ महीने पहले ड्रग्स केस में फंस गए थे, जिसके बाद उन्हें दो दिन एनसीबी की हिरासत में भी रहना पड़ा था।

फोटोग्राफर्स ने पूछा, 'हम मामा कब बनेंगे'
जब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया मुंबई में डांस दीवाने 3 के सेट से बाहर निकल रहे थे तो पैपराजी ने उनको स्पॉट किया। जिसका वीडियो एक सेलेब्रिटी इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। एक कैमरामैन ने भारती से पूछा, "मामा कब बनेंगे (हम अंकल कब होंगे)?" भारती ये सवाल सुनकर पहले तो हैरान हो गईं और एक पल खामोश होकर फोटोग्राफर को देखने लगीं।

भारती बोलीं- 'आप लोग अकेला छोड़ें तब तो...'
भारती ने पैपराजी के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "यार अब तो सबके बच्चे का इंतजार खत्म हो गया है। बस आप लोग अकेला छोड़िए। आप लोग अकेला छोड़ें तब तो बात बनें।'' भारती का ये जवाब सुन सभी फोटोग्राफर्स हैरान हो गए हैं शर्मा गए।

भारती ने कहा था- वो ओर हर्ष बच्चा प्लान कर रहे हैं
भारती और हर्ष की शादी 2017 से हुई थी। कुछ महीने पहले भारती ने कबूल किया था कि वह और हर्ष बच्चा पैदा करने की योजना बना रहे थे। हालांकि कोरोना महामारी ने उनकी योजनाओं को प्रभावित किया है। डांस दीवाने के एक एपिसोड के दौरान, जब भारती सिंह से एक मां ने अपने 14 दिन के बच्चे को कोविड-19 में खोने की कहानी सुनाई थी तो भारती रोने लगी थी और कहा था- "हम भी बच्चे की योजना बना रहे थे लेकिन कोरोना में ऐसे मामलों को सुनकर हम रूक जाते हैं। कोरोना में परिवार शुरू करने का मन नहीं कर रहा है। हम जानबूझकर बच्चा पैदा करने की बात नहीं कर रहे हैं क्योंकि मैं इस तरह रोना नहीं चाहती हूं।''

भारती ने कोरोना की वजह से कैंसिल की फैमिली प्लानिंग
भारती ने पिछले साल टेली चक्कर के साथ बात करते हुए कहा था, ठीक है, मैं मां बनना चाहती हूं। वास्तव में, हर्ष और मैंने 2020 में फैमिली प्लानिंग करने की बात की थी। सोचा तो था की 2020 में 20-20 खेल लूं। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण, मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हूं। मैं इस तरह के तनाव में बच्चे की योजना नहीं बना सकती। मैं चाहती हूं कि मेरा बच्चा स्वस्थ वातावरण में पैदा हो। अब तो अस्पताल जाना भी जोखिम भरा है और एक बार जब आप गर्भवती हो जाती हैं, तो आपको नियमित जांच के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। एक छोटे बच्चे के जीवन को खतरे में डालने के बजाय एक और साल इंतजार करना पसंद करूंगी''












Click it and Unblock the Notifications