'लोग सोचते हैं अगर सफलता चाहिए तो...' पंकज त्रिपाठी ने बताया क्यों करते हैं सिर्फ हिंदी में बात?

पंकज त्रिपाठी का कहना है कि, गर सक्सेस पानी है तो आपको अंग्रेजी आनी चाहिए वर्ना असफल हो जाओगे तो यह साफतौर पर गलत धारणा है।

मुंबई, 15 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अक्सर अपने इंटरव्यू के दौरान हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें अंग्रेजी बोलनी नहीं आती। बल्कि वह अपने विचार हिंदी में व्यक्त करना ज्यादा पसंद करते हैं। अब अभिनेता ने हिंदी बोलने वालों को सफलता नहीं मिल सकती इस बात खंडन किया है और कहा है कि ऐसा नहीं है कि जिसे अंग्रेजी नहीं आती तो उन्हें लाइफ में सफलता भी नहीं मिल सकती।

लोगों को ये लगता है कि अगर ये व्यक्ति अंग्रेजी बोल रहा है तो...

लोगों को ये लगता है कि अगर ये व्यक्ति अंग्रेजी बोल रहा है तो...

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत कर पंकज त्रिपाठी ने इस बारे में कहा कि, 'इसके पीछे मानसिकता ये होती है कि अगर सक्सेस पानी है तो आपको अंग्रेजी आनी चाहिए वर्ना असफल हो जाओगे। इंग्लिश एलीट की भाषा समझ बैठे जबकि वो तो उपनिवेश से जुड़ी भाषा है। कूल और एजुकेटेड लगने के लिए वो मापदंड बन गया है। लोगों को ये लगता है कि अगर ये व्यक्ति अंग्रेजी बोल रहा है तो पढ़ा-लिखा होगा।'

ज्यादातर सेट पर लोग बोलते हैं अंग्रेजी

ज्यादातर सेट पर लोग बोलते हैं अंग्रेजी

पंकज त्रिपाठी ने आगे अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि, वह जब भी किसी सेट या शो में जाते हैं तो वहां ज्यादातर सभी लोग हिंदी में बात करते हैं हालांकि इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अंग्रेजी में भी बात करते हैं। अभिनेता ने बताया कि, 2 या 3 प्रतिशत लोग जो दूसरे डिपार्टमेंट से होते हैं वह अंग्रेजी में बात करते हैं।

जब पंकज त्रिपाठी को मिलती थी अंग्रेजी स्क्रिप्ट

जब पंकज त्रिपाठी को मिलती थी अंग्रेजी स्क्रिप्ट

पंकज त्रिपाठी ने आगे ये भी बताया कि उन्हें अंग्रेजी में स्क्रिप्ट दी जाती थी। उन्होंने कहा कि, 'मैं इस स्थान पर नहीं था कि उनसे वो स्क्रिप्ट हिन्दी में मांग सकूं। इसलिए मैं अपने डायलॉग खुद ही हिन्दी में लिखा करता था ताकि मुझे उसको याद करने में आसानी हो। आज मुझे मेरे सारे स्क्रिप्ट हिन्दी में ही मिलते हैं।'

अब गाली नहीं देंगे पंकज त्रिपाठी

अब गाली नहीं देंगे पंकज त्रिपाठी

बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया था वह अब अपनी आने वाली फिल्मों में गाली का प्रयोग नहीं करेंगे। पंकज त्रिपाठी ने कहा है कि, 'मैंने तय कर लिया है कि मेरे जो भी किरदार होंगे अति आवश्यक हुआ तो मैं उसे क्रिएटिव तरह से दिखाऊंगा।' पंकज त्रिपाठी के इस फैसले से हो सकता है फैंस को बड़ा झटका लगे।

पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट

पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट

वहीं पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अब जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2' में नजर आने वाले हैं। जिसकी शुटिंग उन्होंने शुरू कर दी है। इस फिल्म में इस बार अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य किरदार में हैं। आपको बता दें, 'ओह माइ गॉड' फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब जल्द ही इसका सीक्वल रिलीज होगा हालांकि अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+