Pankaj Tripathi Love Story: एक रूमाल से शुरू हुआ प्यार, शादी तोड़कर बॉयज हॉस्टल में रहीं मृदुला!
Pankaj Tripathi Love Story: बॉलीवुड के 'कालीन भैया' यानी पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग तो हर किसी का दिल जीत लेती है, लेकिन उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं।
उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ उनकी प्रेम कहानी में रोमांस, ड्रामा, और एक 'रूमाल' का ऐसा रोल है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा। तो चलिए, इस दिलचस्प लव स्टोरी में गोता लगाएं...

Pankaj Tripathi First Meeting: पहली मुलाकात और रूमाल का जादू
सब कुछ शुरू हुआ 23 मई, 1993 को, जब पंकज और मृदुला (Mridula Tripathi) की नजरें पहली बार एक-दूसरे से टकराईं। ये मुलाकात थी मृदुला के भाई के तिलक समारोह में। मृदुला ने 'कन्वर्सेशन्स विद अतुल' पॉडकास्ट में खुलासा किया, 'मैंने पंकज को पहले एक तस्वीर में देखा था, लेकिन असल में तिलक के दिन मिली। उस वक्त उनकी दाढ़ी बढ़ रही थी, और अब मैं उन्हें चश्मे में देखती हूं। क्या लंबा सफर रहा है!'
लेकिन असली ट्विस्ट तो तब आया, जब एक रूमाल ने इन दोनों के दिलों को जोड़ने का काम किया। मृदुला ने हंसते हुए बताया, 'हमारी बातचीत शुरू हुई एक रूमाल से। पंकज ने कहा, 'हाथ धोया, रूमाल चाहिए।' मैंने रूमाल दिया, और वो हल्का-सा हाथ छूने का मौका। बस, उस टच से दिल में तितलियां उड़ने लगीं।' ये छोटा-सा रूमाल इनके रोमांस का पहला 'प्रॉप' बन गया।

तस्वीर, सहेलियां और मजेदार टीजिंग
मृदुला ने बताया कि उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत तब हुई, जब उन्होंने अपने भाई की शादी से पहले पंकज की एक तस्वीर देखी। उस तस्वीर में पंकज अपनी बहन और परिवार के साथ थे। मृदुला ने वो फोटो अपनी दो खास सहेलियों को दिखाई, और फिर शुरू हुआ मजाक। सहेलियों ने कहा, 'बड़ा भाई तो शादीशुदा है, लेकिन छोटा भाई यानी पंकज तेरे साथ अच्छा लगेगा।' बस, यहीं से मृदुला के दिल में कुछ-कुछ होने लगा।

'पंकजी जी' और पारिवारिक झिझक
पंकज, मृदुला की ननद के भाई थे, तो माहौल थोड़ा पारिवारिक था। मृदुला की मां ने उन्हें पंकज को 'भैया' कहने की सलाह दी, लेकिन मृदुला को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैंने उन्हें कभी भैया नहीं कहा, बल्कि 'पंकजी जी' कहना शुरू किया।' और हां, आज भी मृदुला अपने पति को 'पंकजी जी' कहकर बुलाती हैं - कितना प्यारा है ना ये रिश्ता।

Pankaj Tripathi Mridula Marriage: प्यार के लिए तोड़ी शादी
पंकज और मृदुला का रिश्ता धीरे-धीरे गहरा होता गया, लेकिन ट्विस्ट तब आया जब मृदुला के लिए उनके परिवार ने दूसरा रिश्ता ढूंढना शुरू किया। और मजेदार बात? इस 'रिश्ता ढूंढने वाली टीम' में पंकज भी शामिल थे। जी हां, पंकज अपनी बहन और मृदुला के भाई के साथ मिलकर मृदुला के लिए लड़के देखने जा रहे थे।
एक दिन पंकज ने मृदुला से कहा, 'ये लड़का तुम्हें भौतिक सुख दे सकता है।' मृदुला को ये 'भौतिक सुख' वाला शब्द समझ नहीं आया, तो पंकज ने समझाया, 'यानी मैटेरियल हैप्पीनेस!' बस, यहीं मृदुला को एहसास हुआ कि वो पंकज को खो रही हैं। उन्होंने तुरंत उस रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया। लेकिन पंकज को ये बात बताने में उन्हें महीनों लग गए।
बॉयज हॉस्टल में मृदुला का 'सत्ते पे सत्ता' स्टाइल
जब पंकज नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के लिए दिल्ली गए, तो मृदुला ने भी हिम्मत जुटाई और उनके पास चली गईं। और फिर जो हुआ, वो तो किसी कॉमेडी फिल्म का सीन लगता है। मृदुला कुछ वक्त तक पंकज के साथ उनके बॉयज हॉस्टल में ही रहीं। मृदुला ने हंसते हुए कहा, 'हॉस्टल के लड़के आज भी मुझे चिढ़ाते हैं कि मैं 'सत्ते पे सत्ता' वाली भाभी हूं, जो अचानक आ गई और सबको कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया।'
संघर्ष, प्यार और साथ
2004 में पंकज और मृदुला ने शादी कर ली और मुंबई शिफ्ट हो गए। इसके बाद उनकी बेटी आशी का जन्म हुआ। पंकज के स्ट्रगल के दिनों में मृदुला ने न सिर्फ घर संभाला, बल्कि आर्थिक बोझ भी उठाया। पंकज हमेशा कहते हैं, 'मृदुला मेरे घर की 'मर्द' हैं। उनके बिना मैं कुछ नहीं कर पाता।' मृदुला ने 'द बेटर इंडिया' को बताया, 'वो मुश्किल दिन थे, लेकिन हमें कभी नहीं लगा कि हम एक-दूसरे के लिए कुछ एक्स्ट्रा कर रहे हैं। ये ऐसा था जैसे एक हाथ को दर्द हो, तो दूसरा हाथ मदद के लिए आगे आ जाता है।'
'कालीन भैया' का जादू
'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'स्त्री', 'लूडो' और 'मिर्जापुर' जैसे प्रोजेक्ट्स से पंकज ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। लेकिन उनकी असल ताकत हैं मृदुला, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। एक रूमाल से शुरू हुआ ये रोमांस आज भी उतना ही प्यारा और सच्चा है।
तो, क्या आपको भी पंकज और मृदुला की ये लव स्टोरी पसंद आई? कमेंट में बताइए...
ये भी पढ़ें- Pankaj Tripathi Net Worth: 'कालिन भैया' ने अंधेरी में खरीदे ₹11 करोड़ के दो फ्लैट, जानें कितने अमीर हैं?












Click it and Unblock the Notifications