पंकज त्रिपाठी एक बार फिर वकील बन कोर्ट में करेंगे बहस, 'क्रिमिनल जस्टिसः अधूरा सच' का टीजर रिलीज

पंकज त्रिपाठी स्टारर वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के तीसरे सीजन का ऑफिशियल टीजर लॉन्च कर दिया गया है। वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के तीसरे सीजन का टीजर संस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ है।

मुंबई, 3 अगस्तः बॉलीवुड और वेब सीरीज के जानदार एक्टर पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गए हैं। आज पंकज त्रिपाठी स्टारर वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के तीसरे सीजन का ऑफिशियल टीजर लॉन्च कर दया गया है। वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के तीसरे सीजन का टीजर संस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ है। एक बार फिर से एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने पुराने अंदाज में एक वकील बनकर नया केस लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर एडवोकेट माधव मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं।

pankaj tripathi

नए केस पर माधव मिश्रा करेंगे बहस
टीजर में आप देख सकते हैं कि शुरुआत में ही माधव के घर पर एक महिला, अवंतिका उनसे मदद मांगने के लिए पहुंचती हैं। इसके बाद कोर्टरूम की झलक दिखाई जाती है। कोर्टरूम में श्वेता बासु प्रसाद भी एक वकील के किरदार में नजर आ रही हैं। इस वेब सीरीज में पंकज और श्वेता वकील के किरदार में एक दूसरे का सामना करते नजर आते हैं। वहीं टीजर में माधव मिश्रा का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिलता है। वह अपने करियर के सबसे कठिन केस में से एक से निपटता है। 'क्रिमिनल जस्टिसः अधूरा सच' के डायरेक्टर रोहन सिप्पी हैं। इस सीजन की थीम अधूरा सच पर रखी गई है। ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। आपको बता दें कि इससे पहले के 'क्रिमिनल जस्टिस' के दोनों सीजन सुपरहिट साबित हुए थे। दर्शकों ने दोनों सीजन को खूब पसंद किया था।

न्यायापालिका पर उठाएंगे सवाल
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार इस वेब सीरीज के डायरेक्टर रोहन सिप्पी ने कहा है- इस बार माधव मिश्रा हमारी कानूनी व्यवस्था की मदद से न्यायपालिका और उसकी सीमाओं पर सवाल उठाएंगे। जानकारी के अनुसार पहले सीजन में विक्रांत मैसी और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े स्टार मौजूद थे। इस वेब सीरीज में अनुप्रिया गोयनका भी एक वकील के किरदार में नजर आई थीं। सीरीज पहला पार्ट एक बेगुनाह कैदी को रिहा करवाने से जुड़ा हुआ था। इस वेब सीरीज का दूसरा पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था। उसे भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+