'पंचायत 3' को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, 'सचिव जी' को लेकर खुल गया राज, पता चल गई कहानी

Panchayat 3: इन दिनों वेब सीरीज 'पंचायत 3' सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसकी रिलीज डेट की घषोणा होते ही फैंस मेंएक अलग तरह का उत्साह नजर आ रहा है। ट्रेलर देखने के बाद से लोग इस लेकर ज्यादा क्रेजी हो गए हैं।

'पंचायत 3' के ट्रेलर ने मचाया धूम
आपको बता दें कि पंचायत 3 के ट्रेलर में नएए सचिव जी की एंट्री के बारे में लोगों को बता दिया गया है। ट्रेलर देखकर साफ पता चल रहा है कि इस चुनाव के सीजन में फुलेरा गांव में भी राजनीति का माहौल बना हुआ है। अब देखना होगा कि फुलेरा के ग्राम प्रधान का चुनाव कौन जीतता है।

panchayat season 3

डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने खोल दिया राज
'पंचायत 3' वेब सीरीज के डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने खुद इस नए सीजन को लेकर कई चौंकान वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में सीरीज की कहानी के बारे में लोगों को बहुत कुछ बता दिया है। रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने कहा है- सीरीज के सभी कैरेक्टर्स को लोग जानते हैं लेकिन इन सभी की जिंदगी में कुछ नया होने वाला है। चंदन को लोग जानते हैं कि ये सीधा-सादा लड़का है, लेकिन कोई नई सिचुएशन आ जाए तो ये कैसे और क्या बिहेव करेगा ये नये सीजन में देखने को मिलेगा।

सचिव जी के रोल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
पंचायत 3 में सचिव जी के रोल को लेकर उन्होंने कहा है- सचिव जी जितना इस गांव में इन्वॉल्व होते जा रहे हैं उतने ही लोगों की समस्याओं में फंसते जा रहे हैं। उसी हिसाब से उसकी अपनी कैट की तैयारी भी चलती जा रही है। इस सीरीज में प्रधान जी और प्रहलाद का भी अलग रूप देखने को मिलेगा। नए सीजन में इस बार सबकुछ फ्रेंश होने वाला है।

जीतेंद्र कुमार ने कही ये बड़ी बात
वहीं पंचायत 3 में सचिव जी का किरदार निभाने वाले जीतेंद्र कुमार ने कहा है- सीजन 3 के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। पहले और दूसरे सीजन के स्पेस को मेंटेन रखते हुए कहानी को और बढ़ाया गया है। गांव में होने वाली कई नई हरकतें दिखाई गई हैं। उम्मीद करता हूं कि लोगों को पहले और दूसरे सीजन में जो वाइब देखने को मिली थी वो तीसरे सीजन में भी मिलेगी।

पंचायत 3 की रिलीज डेट
वेब सीरीज पंचायत 3 आगामी 28 मई 2024 को रिलीज होगा। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, संविका, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैजल मलिक और अशोक पाठक जैसे कलाकार एक बार फिर से धूम मचाते नजर आएंगे। फूलेरा गांव में भी बहुत कुछ नया होता दिखाई देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+