इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्र रखते थे पर्सनल गाय-भैंस, पंचायत वाले प्रहलाद चा ने किया खुलासा

Panchayat Prahlad Chacha Allahabad University Hostel: देश की सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में गिने जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एक अनोखी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय के कुछ हॉस्टलों में रहने वाले छात्र न सिर्फ पढ़ाई कर रहे थे, बल्कि अपने साथ गाय और भैंस भी पाल रहे थे। इस बात का खुलासा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और 'पंचायत' वेब सीरीज में प्रहलाद चा(Prahlad Chacha) के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता फैजल मलिक (Faisal Malik) ने किया है।

एक निजी मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान प्रहलाद चा ने यह बात साझा की, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। उनके बयान के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को लेकर मज़ाक और मिम्स की बाढ़ आ गई है। वहीं, कई लोग इस ख़ुलासे से हैरान हैं और विश्वविद्यालय की प्रशासनिक स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं।

Panchayat Prahlad Chacha

छात्र हॉस्टल में रखते थे अपनी 'पर्सनल' गाय-भैंस

प्रहलाद चा ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए बताया कि हिंदू हॉस्टल में एक दौर ऐसा भी था जब वहां गाय और भैंसें पाली जाती थीं। उन्होंने कहा कि एक छात्र नेता के कमरे में बाकायदा गाय-भैंस रखी गई थीं, और उन्हें संभालने के लिए उनके गांव से आदमी बुलाए गए थे, जो हॉस्टल में ही रहकर देखभाल करते थे। वे रोज़ाना दूध निकालते थे, चाय बनाते थे, और वही चाय छात्र नेता को परोसी जाती थी। प्रहलाद चचा ने कहा, 'ये सब मैंने अपनी आंखों से देखा है। गांव से छात्र नेताओं के परिवार के लोग खुद गाय-भैंस भेजा करते थे।

ये भी पढ़ें Panchayat 4 Review: पंचायत 4 में दिखा चुनाव का घमासान, पर कहानी हुई हल्की, देखने से पहले पढ़ें ये रिव्यू

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

वहीं प्रहलाद चा का इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टल को लेकर दिए बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि,'ना मार्क्सवाद ना राष्ट्रवाद बस इलाहाबाद'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'असली रईसी यही है'। वहीं एक ने लिखा कि, 'हॉलैंड हॉल चौड़े से'

यूनिवर्सिटी में बम से लेकर भैंस तक की कहानी

बता दें कि देश की सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक इलाहाबाद विश्वविद्यालय को लेकर कई किस्से-कहानियां प्रचलित हैं। यहां के हॉस्टलों को लेकर वर्षों से तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं, कहीं बम बनाए जाने की बात सामने आई, तो कहीं राजनीतिक गतिविधियों और हथियारबंद गुटों की मौजूदगी के दावे हुए। अब उसी कड़ी में गाय-भैंस पालने का नया किस्सा भी जुड़ गया है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें Panchayat Season 4: वो सीजन जो सीरीज को 'न' देखने पर करता है मजबूर, क्यों? एक क्लिक और सारे जवाब हाजिर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+