Panchayat 4 Review: पंचायत 4 में दिखा चुनाव का घमासान, पर कहानी हुई हल्की, देखने से पहले पढ़ें ये रिव्यू
वेब सीरीज- पंचायत 4
स्टारकास्ट- जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, फैजल मलिक
डायरेक्टर- अक्षत विजयवर्गीय और दीपक कुमार मिश्रा
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
स्टार- ***
Panchayat 4 Review: ओटीटी पर देखी जाने वाली सबसे चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन आज यानी 24 जून 2025 से ट्रीम हो रहा है। 'पंचायत 4' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
पंचायत बेव सीरीज लोगों को हमेशा पसंद आती है
ये वेब सीरीज अपने पहले सीजन से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। इसके किरदार आम लोगों के परिवार वाले हो गए हैं। इन किरदारों का सुख दुख देख दर्शकों भी खुश हो जाते हैं। लोग फुलेरा वासियों को अपना ही हिस्सा समझने लगे हैं।

सीरीज के नए सीजन में फुलेरा में हो रहा है चुनाव
-सचिव जी और रिंकी के रोमांस में लोग अपनी लव स्टोरी भी ढूंढ रहे हैं। वहीं प्रधान जी की सत्ता कायम रहे इसके लिए सीरीज के नए सीजन में चुनावी दौर का डंका बज चुका है। आपको बता दें कि अब तक इस सीरीज के तीनों सीजन को लोगों का ढेर सारा प्यार मिला है लेकिन इस बार मामला जरा ढीला रह गया है।
-सीरीज के नए सीजन में सभी किरदारों ने अपना काम बखूबी किया है लेकिन राइटिंग में टीवीएफ वाले मार खा गए हैं और ऐसे में नए सीजन की कहानी थोड़ी फीकी पड़ गई है।
क्या है पंचायत 4 की कहानी?
-इस बार सीरीज के नए सीजन की कहानी शुरू होती है सचिव जी और बनराकस पर हुए केस से। सचिव जी परेशान हैं क्योंकि इस पुलिस केस की वजह से उनके आगे का करियर खराब हो जाएगा। वहीं बनराकस परेशान है कि इस केस की वजह से वह चुनाव नहीं लड़ पाएगा।
-इस सीजन में प्रधान जी पर गोली किसने चलाई, इस बात का भी पता लगाया जाएगा। वहीं इस बार फुलेरा में चुनाव दिखाया गया है। प्रधान जी और भूषण जी यानि बनराकस आमने-सामने हैं। फुलेरा के इस चुनाव में दांव पेंच किस हद तक जा सकता है, यही इस नए सीजन की कहानी में दिखाया गया है।
कैसी है पंचायत 4 वेब सीरीज?
-पंचायत वेब सीरीज के इससे पहले तीन सीरीज रिलीज हो चुके थे। अब तक के सारे सीजन के मुकाबले ये नया सीजन सबसे कमजोर है। इस सीजन में आपको ऐसे सीन नहीं मिलेंगे जो याद रह जाएं। ऐसा कोई सीन नहीं है जिसे देखकर आप जोर जोर से हंसने लगें।
-इस सीजन को आप ऐसे देख सकते हैं कि आगे एक और नया सीजन आने वाला है। सभी किरदारों ने अच्छी एक्टिंग की है, लेकिन राइटिंग बहुत ही कमजोर है।
-पंचायत के इस नए सीजन में किरदारों के पास कोई दमदार डायलॉग नहीं है। इस सीजन की शुरुआत काफी स्लो हुई है जो कि लोगों को कुछ खास अच्छा नहीं लग रहा है।
सीरीज की स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग
पंचायत सीरीज के हर सजीन में किरदारों की एक्टिंग दमदार रही है। वहीं इस बार भी नए सीजन में किरदारों ने कमाल की एक्टिंग की है। जीतेंद्र कुमार यानी सचिव जी इस बार जमकर हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। वो थोड़ा सा खुले हैं तो इस बार अच्छे लग रहे हैं।
-रघुवीर यादव का काम शानदार है। वहीं नीना गुप्ता ने भी बढ़िया काम किया है। फैजल मलिक यानी प्रहलाद चा फिर इमोशनल करते नजर आते हैं।
-अशोक पाठक ने फिर लोगों को इम्प्रेस किया है। वहीं सान्विका ने बहुत अच्छा काम किया है। इस बार उन्हें ज्यादा स्पेस भी मिला है। सुनीता राजवर ने अपने अंदाज में कमाल का काम किया है। पंकज झा ने भी अपना किरदार दमदार तरीके से निभाया है। स्वानंद किरकिरे ने अच्छा काम किया है।
सीरीज की राइटिंग और डायरेक्शन
-पंचायत वेब सीरीज के इस नए सीजन के राइटर चंदन कुमार हैं। वहीं इस सीरीज के डायरेक्टर अक्षत विजयवर्गीय और दीपक कुमार मिश्रा हैं। इस सीरीज की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी राइटिंग साबित हुई है। लोगों को इस बार का सीजन कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है।
-ये सीजन काफी कमजोर लग रहा है और यहीं ये सीरीज मार खा जाती है। हालांकि डायरेक्शन अच्छा है। कुल मिलाकर एक बार इस सीरीज के नए सजीन को देखा जा सकता है लेकिन आपको निराशा जरूर होगी।












Click it and Unblock the Notifications