Panchayat 3: क्या 'अभिषेक त्रिपाठी' नहीं होंगे फुलेरा के सचिव? निकाली गई वैकेंसी, क्या है माजरा?
Panchayat 3: ओटीटी की अब तक की बेस्ट वेब सीरीज 'पंचायत' जल्द ही लोगों को एंटरटेन करती नजर आएगी। अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुके इस वेब सीरीज के पहले दोनों पार्ट लोगों को खूब पसंद आए थे। अब दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।
28 मई 2024 को रिलीज होगी 'पंचायत 3'
बहुत ही प्यारे कंटेंट के साथ इस वेब सीरीज ने हर किसी के दिल में एक अलग जगह बनाई है। अब पंचायत 3 आगामी 28 मई 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। उससे पहले 'पंचायत' के फुलेरा में सचिव जी के लिए एक वैकेंसी निकली है। नीना गुप्ता ने वैकेंसी का पोस्टर शेयर किया है जो कि काफी मजेदार है।

'पंचायत 3' में सचिव जी के लिए निकली वैकेंसी
आपको बता दें कि 'पंचायत' वेब सीरीज के पिछले दोनों सीजन में अभिषेक त्रिपाठी नाम के सचिव जी का रोल एक्टर जितेंद्र कुमार निभाया है। वहीं 'पंचायत 3' में नीना गुप्ता ने एक पोस्टर के जरिए बताया है कि नए सचिव जी की तलाश है और इसमें उन्होंने बहुत सारी नई चीजें भी लिखी हैं।
नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात
नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा गया है- गली गली में शोर है, फुलेरा को नए सचिव की खोज है। अपना सीवी फुलेरा सचिव पोजिशन के लिए भेजें। वैकेंसी ओपेन है। नीना गुप्ता द्वारा शेयर किए गए इस पोस्टर पर लिखा है- 'वैकेंसी फुलेरा ढूंढ रहा है नया सचिव पंचायत, क्या आप बनोगे फुलेरा के अगले सचिव? भेजिए अपना सीवी।
17 मई 2024 को 'पंचायत 3' का ट्रेलर होगा रिलीज
ये नया पोस्टर काफी मजेदार है और इसमें सचिव जी की कुर्सी भी नजर आ रही है। आखिर ये ये माजरा क्या है ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। वैसे 'पंचायत' वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार ने सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी का रोल प्ले किया है जिनके काम की जमकर तारीफ भी हुई है। आगामी 17 मई 2024 को 'पंचायत 3' का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications