सैफ के बेटे इब्राहिम के साथ फिर दिखीं पलक तिवारी, क्या दोनों का चल रहा है चक्कर?

नई दिल्ली, 09 मई। स्टार किड्स के बीच में दोस्ती होना कोई खास बात नहीं है लेकिन कुछ खास लोगों का बार-बार स्पॉट किया जाना, जरूर खास हो जाता है। दरअसल यहां बात हो रही है सुपरस्टार सैफ अली खान और दिग्गज अभिनेत्री अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान और जानी-मानी ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की, जिन्हें अक्सर साथ में देखा जा रहा है। बीती रात भी दोनों को मुंबई के एक नामी-गिरामी रेस्तरां में दोस्तों संग डिनर करते देखा गया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इब्राहिम अली के साथ फिर दिखीं पलक तिवारी

इब्राहिम अली के साथ फिर दिखीं पलक तिवारी

वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा होने लगी है।लोगों को लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो दोनों को परफेक्ट कपल करार दे दिया है।

हम दोनों केवल दोस्त हैं: पलक

हालांकि इससे पहले जब दोनों को लेकर बातें हो रही थीं तो पलक ने कहा था कि 'वो दोनों केवल दोस्त हैं और अभी दोनों का फोकस अपने-अपने करियर में हैं इसलिए अभी तो किसी के साथ किसी भी रिलेशनशिप के बारे में सोचा ही नहीं जा सकता है।'

पलक का 'बिजली' एलबम हिट हुआ

पलक का 'बिजली' एलबम हिट हुआ

फिलहाल दोनों के वीडियो को खूब देखा जा रहा है, वैसे भी जब से पलक का 'बिजली' वाला एलबम हिट हुआ है, उनके फैंस की संख्या काफी बढ़ गई है। वो सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं।

पापा सैफ की तरह दिखते हैं इब्राहिम

तो वहीं दूसरी ओर इब्राहिम अली खान बिल्कुल अपने पापा सैफ अली खान की तरह नजर आते हैं। 21 साल के इब्राहिम इन दिनों फिल्ममेकिंग पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही में सैफ ने अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि इब्राहिम का लुक और आदतें बिल्कुल मेरे जैसी ही हैं, वो बहुत मेहनती है, आशा करता हूं कि वो भविष्य में काफी अच्छा करेगा।

अमृता ने शादी के लिए इस्लाम भी अपनाया था

अमृता ने शादी के लिए इस्लाम भी अपनाया था

आपको बता दें कि इब्राहिम और सारा सैफ अली खान को पहली शादी से हुए बच्चे हैं। सैफ की पहली शादी मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी। अमृता उम्र में सैफ से करीब दस साल बड़ी थीं। अमृता ने शादी के लिए इस्लाम भी अपनाया था। लेकिन ये शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया। इस तलाक के पांच साल बाद सैफ ने बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की और इस शादी से भी उनको दो बेटे हैं।

राजा चौधरी की बेटी हैं पलक

जबकि वहीं पलक तिवारी अभिनेत्री श्वेता तिवारी और अभिनेता राजा चौधरी की बेटी हैं। श्वेता ने राजा से प्रेमविवाह किया था लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद राजा का बर्ताव उनके प्रति बदल गया था और श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा दिया। दोनों का तलाक हो गया था।

श्वेता की दोनों शादी रहीं असफल

इस डाइवोर्स के बाद श्वेता ने टीवी अभिनेता अभिनव कोहली से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा है लेकिन बदकिस्मती से उनकी ये शादी भी असफल रही। श्वेता ने आरोप लगाया था कि अभिनव उनकी बेटी पलक के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं, फिलहाल दोनों अलग हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+