Palak Tiwari और इब्राहिम अली खान का ब्रेकअप! 3 साल की डेटिंग के बाद टूटा रिश्ता, किसने लिया अलग होने का फैसला?

Palak Tiwari Ibrahim Ali Khan Breakup: अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी लंबे समय से अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ घूमते और वक्त बिताते हुए देखा गया लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। अब खबरें हैं कि करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि ब्रेकअप की पहल इब्राहिम अली खान की तरफ से हुई है।

तीन साल की डेटिंग के बाद अलग हुए पलक और इब्राहिम?
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की नजदीकियों की चर्चा काफी समय से फिल्मी गलियारों में होती रही है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि पलक और इब्राहिम ने न तो कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया और न ही इन खबरों पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया दी।

Palak Tiwari

किसने लिया ब्रेकअप का फैसला?

-अब हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि 3 साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। हालांकि ये खबर सामने आने के बाद भी दोनों की ओर से ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

-पलक और इब्राहिम के अलग होने की खबर के साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर इस रिश्ते के खत्म होने की वजह क्या रही। फिलहाल ब्रेकअप की वजह को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिश्ता खत्म करने की पहल इब्राहिम अली खान ने की थी।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इब्राहिम अली खान ने ही पलक तिवारी से अलग होने का फैसला लिया और अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कथित ब्रेकअप के बावजूद दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में उनके रिश्ते को लेकर सामने आई खबरों पर दोनों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

कुछ दिन पहले रणथंभौर में साथ दिखे थे दोनों

-पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के ब्रेकअप की खबरें ऐसे समय में सामने आई हैं, जब कुछ ही दिन पहले दोनों राजस्थान के रणथंभौर में साथ नजर आए थे। इसी महीने की शुरुआत में उनकी टाइगर सफारी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन तस्वीरों में दोनों एक साथ समय बिताते दिखाई दिए थे।

-रणथंभौर में साथ नजर आने के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। ऐसे में अब अलग होने की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। हालांकि ये साफ नहीं है कि दोनों के बीच कब और किन परिस्थितियों में दूरी आई।

'कॉफी विद करण 9' में नजर आ सकते हैं इब्राहिम अली खान

-इब्राहिम अली खान इन दिनों एक और वजह से चर्चा में हैं। खबर है कि वह जल्द ही करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण 9' में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनके शो में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

-बताया जा रहा है कि करण जौहर इस शो के नौवें और आखिरी सीजन को होस्ट कर रहे हैं। सीजन के अब तक तीन एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। अगर इब्राहिम अली खान इस शो का हिस्सा बनते हैं, तो दर्शकों को उनके फिल्मी सफर के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़े सवालों के जवाब भी सुनने को मिल सकते हैं।

-फिलहाल पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के कथित ब्रेकअप को लेकर सामने आई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते या अलगाव को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+