पलक तिवारी ने मां श्वेता तिवारी पर किया ये खुलासा, कहा- डेट पर जाने से रोकने के लिए मेरे साथ किया था ऐसा काम
Shweta Tiwari Daughter Palak Tiwari: श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी इस समय इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। मां-बेटी की ये जोड़ी अपने फोटोज से सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती है। एक तरफ जहां 22 वर्षीय पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में एंट्री कर ली है वहीं उनकी मां श्वेता तिवारी की कातिलाना तस्वीरों को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र 42 साल होगी। प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच उनकी बेटी पलक तिवारी ने अपनी मां को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2001 में 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। वहीं आज इतने सालों बाद भी लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। श्वेता तिवारी कई भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरों से लोगों का दिल जीतती रहती हैं।

पलक तिवारी ने मां श्वेता के बारे में बोली ये बात
वहीं बॉलीवुड बबल से बात करते हुए पलक तिवारी ने बताया कि एक वक्त था, जब उनकी मां श्वेता तिवारी ने उनकी जिंदगी खराब करके रख दी थी। पलक ने कहा- मेरे टीनएज वाले दिन बहुत खराब थे और मेरी मां ने उन सालों को मेरे लिए सदमा बना दिया था। मेरी सबसे बड़ी प्रॉब्लम ये थी कि मैं बहुत झूठ बोलती थी और लोग मुझे पकड़ भी लेते थे। मेरी मां उस समय मुझसे कहती थी- तुम झूठ क्यों बोलती हो जब तुम दो घंटे में ही पकड़ी जाती हो। मुझे याद है कि जब में 15 साल की थी तो मेरा एक बॉयफ्रेंड था, जैसा कि स्कूल में सबके होते हैं।
'मेरी मां थोड़ी ही देर में मेरा झूठ पकड़ लेती थीं'
पलक तिवारी ने आगे कहा- मुझे मॉल जाना बहुत पसंद था। इसलिए मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ मॉल जा रही थी और मैंने अपनी मां से कहा था कि मैं दोस्तों के साथ खेलने के लिए जा रही हूं। मेरी मां ने कहा था ठीक है लेकिन उस समय वह काम की वजह से मुंबई से बाहर थीं और उन्हें पता चल गया था कि मैं खेलने नहीं गई हूं। उन्हें ये पता चल गया था कि मैं मॉल में किसी लड़के के साथ थी।
'मुझे बदसूरत बनाने के लिए मेरे बाल काट दिए थे'
पलक ने कहा- ऐसे में मेरी मां श्वेता तिवारी को मुझ पर बहुत गुस्सा आया था। उन्होंने मुझसे कहा था- मैं तुझे शहर से दूर गांव भेज दूंगी। यहां तक कि जब मैं टीनेजर थी तो उन्होंने मुझे बदसूरत बनाने के लिए मेरे बाल भी काट दिए थे ताकि मैं किसी के साथ डेट पर न जा सकूं। मैं छोटे बालों में बहुत ही गंदी दिख रही थी।
राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की बेटी हैं पलक
आपको बता दें कि पलक तिवारी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पहले पति प्रोड्यूसर राजा चौधरी की बेटी हैं। मूल रूप से मेरठ के रहने वाले राजा चौधरी पर श्वेता तिवारी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। पहले पति से अलग होने के बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से शादी की थी, लेकिन उनकी ये शादी भी टूट गई। दूसरी शादी से श्वेता तिवारी को एक बेटा है।












Click it and Unblock the Notifications