Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले से बेचैन समय रैना, नहीं सो पाए पूरी रात! शेयर किया भावुक पोस्ट
Pahalgam Terror Attack Samay Raina Reacts: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए खौफनाक आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर आम नागरिक थे। करीब 20 लोग घायल भी हुए हैं। मंगलवार दोपहर 3 बजे बाइसारन घाटी में पहाड़ों से नीचे उतरकर आतंकियों ने टूरिस्ट्स पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
बता दें, मरने वालों के साथ उनका परिवार भी मौजूद था लेकिन आतंकियों ने चुन-चुन कर केवल पुरुषों को निशाना बनाया है।मंगलवार दोपहर 3 बजे बाइसारन घाटी में पहाड़ों से आए आतंकियों ने टूरिस्ट्स पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग शोक जता रहे हैं और आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

समय रैना भी बोले- नींद नहीं आ रही
कॉमेडियन समय रैना ने भी इस घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया जिसमें हमले की भयावहता का जिक्र था। इस पोस्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा और इंटेलिजेंस नेटवर्क की विफलता पर सवाल उठाए गए। समय ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "आज रात नींद नहीं आ रही।"
ये भी पढ़ें: बर्फ पिघलते ही खुले पहाड़ी रास्ते और घाटी में घुस आए आतंकी! पहलगाम हमले ने ताजा कर दिए चित्तसिंहपुरा के जख्म
समय रैना पहले से विवादों में
समय रैना हाल ही में अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की वजह से चर्चा में हैं। यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के एक विवादास्पद बयान के बाद शो पर कई एफआईआर दर्ज हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी शो में विकलांग लोगों पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर समय रैना को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि वह इस तरह की बातों से "बेहद व्यथित" है।
सेलिब्रिटीज ने जताया गुस्सा और दुख
हमले के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने दुख जताया और आतंकियों की निंदा की। अक्षय कुमार ने X (ट्विटर) पर लिखा, "इस तरह मासूम लोगों की जान लेना शुद्ध रूप से दुष्टता है। मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना।"
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ऐसी अमानवीय हरकत से जो लोग अपने अपनों को खो बैठे, उनके दर्द की कल्पना भी नहीं कर सकता।"
संजय दत्त ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "इन्हें माफ नहीं किया जा सकता। आतंकियों को जवाब देना होगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अपील करता हूं कि इन्हें इसका माकूल जवाब दें।"
पीएम ने बीच में छोड़ा विदेशी दौरा
इस आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में छोड़ भारत लौटने का फैसला किया है। यह घटना देश के लिए एक बड़ा झटका है और इसे लेकर पूरे देश में गुस्सा और दुख का माहौल है।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: हाथों में AK-47 लिए दिखा पहलगाम का आतंकी? सामने आई संदिग्ध आतंकवादी की पहली तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications