OTT Release This Week: ओटीटी पर इस वीकेंड मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, स्ट्रीम होंगी ये फिल्में और शोज

OTT Release This Week: भीषण गर्मी से झुलस रहे देश के कई हिस्सों में अब जल्द ही मॉनसून दस्तक देने वाली है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जहां बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं दिल्ली एनसीआर में रहने वालों को भी बारिश का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

बारिश के साथ ओटीटी पर लें इन फिल्मों का मजा
इस वीकेंड पर जहां बारिश का पानी आपको भिगा सकता है, वैसे ही ओटीटी (OTT) पर भी कई नई फिल्में और शोज स्ट्रीम होने जा रहे हैं, जो आपका दिल खुश कर सकते हैं। इस वीकेंड पर आप बारिश के साथ साथ इन नई फिल्मों और सीरीज का भी घर बैठे मजा ले सकते हैं।

OTT Release This Week

ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का डबल डोज

इस हफ्ते ओटीटी के सभी प्लेटफॉर्म्स पर आपको एंटरटेनमेंट की डबल डोज मिलेगा। नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 तक पर कई शानदार फिल्में, शोज और सीरीज स्ट्रीम हो रही है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस वीकेंड पर 3 फिल्में, 2 सीरीज और एक शो का मजा लिया जा सकता है-

डिटेक्टिव शेरदिल

पंजाबी फिल्मों के बेहतरीन एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा लिया है। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल वह फिल्म 'डिटेक्टिव शेरदिल' में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म आज यानी 20 जून 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3

फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन के साथ लौट आए हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 3 और भी दमदार होने वाला है। इस बार अर्चना पूरन सिंह के साथ एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू भी लोगों को हंसाते नजर आएंगे। ये शो आगामी 21 जून 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शो के पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आएंगे।

ऐस

साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म 'ऐस' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विजय सेतुपति के साथ योगी बाबू और रुकमणि अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

वी वर लायर्स

ये एक अमेरिकी थ्रिलर टेलीविजन सीरीज है, जो कि जो ई लॉकहार्ट के फेमस उपन्यास पर आधारित है। इसका प्रीमियर 18 जून 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हो चुका है। इस वीकेंड पर आप इस सीरीज का मजा ले सकते हैं।

केरल क्राइम फाइल्स सीजन 2

केरल क्राइम फाइल्स पहले सीजन की दमदार सफलता के बाद अब दूसरे सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करेगा। इस सीरीज की कहानी एक पुलिस ऑफिसर के लापता होने पर आधारित है। ये सीरीज आज यानी 20 जून 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

ग्राउंड जीरो

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों को एंटरटेन करेगी। इस फिल्म की कहानी साल 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले पर आधारित है। इस फिल्म को आप 20 जून 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+