अगस्त के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर मचेगा हंगामा, ये 6 फिल्में और सीरीज चलाएंगी जादू

OTT Release August Last Week: अगस्त 2024 का आखिरी हफ्ता चल रहा है और ऐसे में लोगों को कई नई फिल्मों और वेब सीरीज के रिलीज होने का इंतजार है। वैसे तो ओटीटी पर देखने के लिए बहुत सारा कंटेंट मौजूद है, लेकिन नया कंटेंट देखने के लिए हर कोई उत्साहित नजर आता है।

अगस्त 2024 का ये आखिरी हफ्ता आपको एंटरटेनमेंट का बंपर डोज देगा। इस हफ्ते कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

ott release

'आईसी 814- द कांधार हाईजैक'
बॉलीवुड एक्टर रवि वर्मा की अपकमिंग वेब सीरीज 'आईसी 814- द कांधार हाईजैक' की कहानी साल1999 में हुई हाईजैकिंग की सबसे बड़ी घटना को लेकर है। इस शानदार वेब सीरीज को ओटीट प्लेटफॉर्म पर दिखाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। ये वेब सीरीज आगामी 29 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

गॉडजिला एक्स कॉन्ग द न्यू अंपायर
'गॉडजिला एक्स कॉन्ग द न्यू अंपायर' फिल्म में गॉजिल और कॉन्ग की मानवता के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया है। ये फिल्म आगामी 29 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप पर रिलीज होगी।

ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग 4
'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग 4' वेब सीरीज तीन दोस्तों की कहानी पर आधारित है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आगामी 27 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।

द रिंग्स ऑफ पावर 2
'द रिंग्स ऑफ पावर' का दूसरा सीजन रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस सीजन में एकबार फिर से विलेन सौरेन का आतंक दिखाई देगा। ये वेब सीरीज आगामी 29 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

बडी
अल्लू सिरीश की वेब सीरीज 'बडी' की कहानी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ऑफिसर पल्लवी की है, जिसकी मौत के बाद उसकी आत्मा टेडी बियर में घुस जाती है। ये फिल्म आगामी 30 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

मुर्शीद
केके मेनन, जाकिर हुसैन और तनुज वीरवानी की फिल्म 'मुर्शीद' एक ऐसे शख्स की कहानी है जो कि कभी डॉन हुआ करता था, लेकिन फिर उसने ये सब छोड़ दिया था। हालांकि बाद में किसी वजह से फिर उसे इसी दुनिया में आना पड़ा। ये फिल्म आगामी 30 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+