यामी गौतम की 'धूम धाम' से लेकर 'मार्को' तक ये फिल्में मचाएंगी ओटीटी पर तहलका, देखिए लिस्ट
OTT Realese This Week: वीकेंड आने वाला है, इसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। खासकर नौकरी पेशा वाले लोग। उन्हें वीकेंड का या कहो छुट्टी का खासा इंतजार रहता है। वीकेंड की खास बात ये है कि इस समय ओटीटी और सिनेमाघरों में फिल्मों और सीरीज भी आती हैं। इससे वीकेंड में जो लोग ट्रिप पर नहीं जा पाते हैं, वो इन्हें देखकर अपना वीकेंड सुगम बनाते हैं।
इस हफ्ते भी ऐसा हो रहा है। जिन फिल्मों को आप सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, वो भी ओटीटी पर आ रही हैं। इसके अलावा ओटीटी पर ओरिजनल सीरीज और फिल्म भी रिलीज हो रही हैं। वो कौन कौन सी फिल्म और सीरीज हैं, हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।

धूम धाम (Dhoom Dhaam OTT Release)
ये नेटफ्लिक्स की ओरिजनल फिल्म है। इसमें यामी गौतम और प्रतीक गांधी लीड रोल में है। इस फिल्म में एक नए नवेले शादीशुदा जोड़े कोयल और वीर की कहानी दिखाई जाएगी। जिसमें एक गलतफैहमी की वजह से दोनों के जीवन में क्या भूचाल आता है। ये फिल्म में देखने को मिलेगा। धूम धाम को साई किशोर माचा डायरेक्ट कर रहे हैं। ये 14 फरवरी को रिलीज होगी।
मार्को ( Marco OTT Release)
उन्नी मुकुंदन की फिल्म मार्को सिनेमाघरों में धमाका करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म 14 फरवरी को सोनी लिव ऐप पर रिलीज होगी। इसमें हीरो अपने भाई के मर्डर का बदला लेने निकलता है। जिसके बाद फिल्म में जबरस्त एक्शन और मार-धाड़ देखने को मिलता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।
कोबरा काई सीजन 6 पार्ट 3 (Cobra Kai Season 6 Part 3 OTT Release)
ये इस सीरीज का फाइनल चैप्टर है। इसके लिए फैंस भी खूब एक्साइटेड हैं। ये 13 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में जबरदस्त एक्टर्स की एक्टिंग देखने को मिलेगी। साथ ही सीरीज क फाइनल क्लोजर भी देखने को मिलेगा।
माई फॉल्ट लंदन (My Fault: London OTT Release)
ये स्पैनिश फिल्म माई फॉल्ट का ब्रिटिश एडाप्टेशन है। ये रोमांटिक ड्रामा 13 फरवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ये 18 साल की लड़की नोह की कहानी है। जो अपने सौतेले भाई के प्यार में पड़ जाती है। इसमें इमोशनल डेप्थ भी देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications