RRR Natu Natu Song: 'नाटू नाटू' परफॉर्मेंस को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, MM Keeravani की स्पीच ने जीत लिया दिल

Oscar 2023 RRR Natu Natu: 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत ने अपना परचम लहरा दिया है। फिल्म RRR की 'नाटू नाटू' परफॉर्मेंस को स्टैंडिंग ओवेशन के साथ बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर मिला है। इस मौके पर म्यूजिक कंपोजर...

RRR

Oscars Awards 2023: इंडिया ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में दिखा दिया है कि भारतीय हर क्षेत्र में आज अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) के गाने नाटू नाटू की, जिसने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अपने नाम कर लिया है। इस अवॉर्ड को जीतने के बाद 'नाटू नाटू' बनाने वाले म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी (M.M. Keeravani) की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। इस मौके पर उन्होंने एक शानदार स्पीच भी दी।

एमएम कीरावनी की स्पीच की हो रही प्रशंसा
नाटु-नाटु गाने को मिले ऑस्कर अवॉर्ड (Oscars Awards 2023) के साथ एमएम कीरावनी की स्पीच की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने 'धन्यवाद अकादमी' कहते हुए अपनी स्पीच स्टार्ट की और कहा, 'मैं कारपेंटर्स को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं, और अब यहां मैं ऑस्कर के साथ हूं, जिसके बाद उन्होंने गाना शुरू किया, 'मेरे मन में और राजामौली और मेरा परिवार के मन में केवल एक ही इच्छा थी। आरआरआर को भारत का हर गौरव जीतना है और मुझे दुनिया के शीर्ष पर पहुंचाना है।' धन्यवाद कार्तिकेय और आप सभी का धन्यवाद।'

म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी ने किया सभी का शुक्रिया
कीरावानी ने अपनी खुशी को शब्दों में बयां करते कहा कि इसे संभव बनाने के लिए सभी का शुक्रिया। दरअसल, नाटू नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर के अलावा ऑस्कर में परफॉर्मेंस को स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। फिल्म के निर्देशक राजामौलीस लीड एक्टर्स राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ इस इवेंट में पहुंचे थे।

हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में हुआ आयोजन
दरअसल, ऑस्कर समारोह का आयोजन सोमवार यानी आज सुबह (भारतीय समयानुसार) हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। भारतीय लोगों में फिल्म आरआरआर (RRR) के 'नाटू नाटू' गाने के शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद इस अवॉर्ड को जीतने की उम्मीद लगाए बैठे भारतीय खुशी से झूम उठे। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत में निर्मित फिल्म किसी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने ऑस्कर में इतने नामांकन अर्जित किए हैं।

ये भी पढ़ें- Oscar 2023: RRR के 'नाटू-नाटू' गाने ने ऑस्कर अवॉर्ड किया अपने नाम, भारत के लिए बना गौरव का पल


Recommended Video

    Public Reaction On RRR Oscar Award: जीतने के बाद लोगों ने South Industry पर कहा ये | वनइंडिया हिंदी

    लोगों को पसंद आए जूनियर एंटीआर और रामचरण के डांस मूव्स
    बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी का अवॉर्ड जीतने वाले इस गाने में जूनियर एंटीआर और रामचरण के डांस मूव्स को बेहद पंसद किया गया था। इसके साथ ही भारत ने भी इस बार ऑस्कर के मंच पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा दी है। कार्यक्रम के दौरान 'नाटू नाटू' के संगीतकार एमएम कीरावनी और गायक राहुल सिप्लिगुंज-काल भैरव मंच पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी समारोह में मौजूद रहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+