Oscar 2023: RRR के 'नाटू-नाटू' गाने ने ऑस्कर अवॉर्ड किया अपने नाम, भारत के लिए बना गौरव का पल
'Naatu Naatu' From RRR Wins Oscar: एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर के 'नाटू नाटू' की परफॉर्मेंस को ऑस्कर अवॉर्ड्स में स्टैंडिंग ओवेशन मिला है।

Recommended Video
'Naatu Naatu' From RRR Wins Oscar: भारत के लिए इस समय गर्व का माहौल है। साउथ की मशहूर फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान 'ऑस्कर 2023' अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। 95वें अकादमी अवॉर्ड को हासिल करते हुए 'नाटू-नाटू' गाने ने टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ गानों को पीछे छोड़ दिया है। 'नाटू-नाटू' की इस सफलता के पीछे एम एम कीरावनी का हाथ है।
'नाटू-नाटू' का मिला ऑस्कर अवॉर्ड
ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में शुरुआत से ही इस गाने की पूरी धाक जमी हुई है। आपको बता दें कि विदेशियों ने इस गाने पर स्टेज पर परफर्म किया है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर के 'नाटू नाटू' की परफॉर्मेंस को ऑस्कर अवॉर्ड्स में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला है। दीपिका पादुकोण जैसे ही प्रेजेंटर बन स्टेज पर आईं और उन्होंने 'नाटू नाटू' गाने का जिक्र किया, तो ऑडिटोरियम में जबरदस्त शोर गूंज उठा।
विदेशशियों ने इस गाने पर थिरकाए अपने कदम
यह एक सांस रोक देने वाला पल था। विदेशी डांसर्स ने ऑस्कर के स्टेज पर 'नाटू नाटू' गाने पर अपने डांस स्किल्स दिखाए। अमेरिकी एक्टर-डांसर लॉरेन गोटलिब भी इस शानदार ट्रैक पर थिरकती नजर आईं। वहीं दीपिका पादुकोण ने दर्शकों के सामने इस गाने की खूबियां बताईं और इसे एक धमाकेदार गाने का नाम दिया। सभी ने खड़े होकर इस गाने की तारीफ कीं और जमकर तालियां बजाई थीं। ऑस्कर के मंच पर नाटू नाटू गाने के बारे में दीपिका पादुकोण ने कहा- यह वो गाना है, जिसने पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है। अगर आप नाटू नाटू के बारे में नहीं जानते हैं तो अब आप जानने जा रहे हैं। इसके बाद विदेशी स्टार्स ने इस गाने पर स्टेज पर डांस परफॉरमेंस किया।












Click it and Unblock the Notifications