Oscar Awards 2024: ‘ओपेनहाइमर’ को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, किलियन मर्फी बने बेस्ट एक्टर
Oscar Awards 2024: 96वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान हो चुका है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता है। वहीं 'ओपेनहाइमर' के लिए क्रिस्टोफर नोलन को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।

आइए जानते हैं अवार्ड नाइट्स से जुड़े तक के बड़े अपडेट्स...
ऑस्कर अवॉर्ड से जुड़े हर अपडेट के लिए इस लिंक पर बने रहें, और पल-पल के अपडेट के लिए पेज रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
Oppenheimer का जलवा...
Oscars 2024: Oppenheimer का जलवा, बनी बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर का किसे मिला अवार्ड
डावाइन जॉय रेंडॉल्फ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड
फिल्म 'द होल्डओवर्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर डे'वाइन जॉय रैंडोल्फ को मिला है। अपनी स्पीच के दौरान एक्ट्रेस के आंसू छलक पड़े। उन्होंने बताया कि उनका प्लान एक्टर बनाने का नहीं था, लेकिन अब जब वो यहां हैं, तो इंडस्ट्री में और काम करना चाहती हैं।
रेमी यूसुफ ने किया गाजा में युद्धविराम का समर्थन
फिल्म और मनोरंजन जगत के सितारों की एक लंबी लिस्ट लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में पहुंचनी शुरू हो गई है, जहां इवेंट होंगा। बेस्ट पिक्चर के लिए नोमिनेट पुअर थिंग्स में अपनी भूमिका के लिए प्रशंसा हासिल करने वाले रेमी यूसुफ ने गाजा में युद्धविराम के समर्थन में एक पिन पहनी।
96वें ऑस्कर अवॉर्ड की शाम
ऑस्कर 2024: 96वें ऑस्कर अवार्ड 10 मार्च को लॉस एंजिल्स में ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होने जा रहा है। भारत में ऑस्कर पुरस्कार सोमवार, 11 मार्च को सुबह 4 बजे शुरू होंगे। इवेंट की शुरुआत ग्रैंड रेड-कार्पेट समारोह से होगी जिसके बाद अवॉर्ड दिए जाएंगे।
ऑस्कर 2024 की मेजबानी कौन करेगा?
कॉमेडियन और टॉक शो होस्ट जिमी किमेल मार्च 2024 में चौथी बार ऑस्कर की मेजबानी करेंगे। बिली इलिश और रयान गोसलिंग फिल्म से ऑस्कर के लिए नामांकित गाने गाने वाले हैं, जबकि मेजबान जिमी किमेल से बेहद लोकप्रिय कॉमेडी के बारे में चुटकुले शामिल करने की उम्मीद है।
READ MORE
यह भी पढे़ं:-












Click it and Unblock the Notifications