'भारतीय सिनेमाओं का है यह साल', विवेक अग्निहोत्री ने RRR और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर जीतने पर दी बधाई

विवेक अग्निहोत्री ने आरआरआर की टीम से कहा कि देश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई। साथ ही उन्होंने द एलिफेंट व्हिसपर्स की भी टीम को बधाई दी है।

विवेक अग्निहोत्री ने RRR की टीम को दी बधाई

Oscars 2023: 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने 95वें अकादमी पुरस्कार में भारत की ऐतिहासिक जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर फिल्म आरआरआर की पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने भारत की ही फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। भारत ने ऑस्कर अवार्ड में जगह बनाते हुए दो पुरस्कार अपने नाम किए हैं। भारत का सीना इस समय गर्व से चौड़ा हो गया है।विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर आरआरआर टीम को बधाई देते हुए निर्देशक एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावनी को टैग किया है।

फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का खिताब जीतने पर विवेक अग्निहोत्री ने एमएम कीरावनी और एसएस राजामौली को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि भारत को गौरवान्वित करने के लिए ढेर सारी बधाई। वहीं, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के निर्देशक अर्थ स्पेक्ट्रम कार्तिकी गोंजाल्विस, फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारतीय सिनेमा का साल है।

Recommended Video

    RRR के गाने Natu Natu को Oscar, Airport पर Junior NTR का वेलकम | वनइंडिया हिंदी #shorts

    विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह साल भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म द कश्मीर फाइल्स से शुरू हुई, जिसने वैश्विक दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, विवेक अग्निहोत्री ने जैसे ही अपना बधाई नोट साझा किया, इंटरनेट यूजर्स ने द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक से उनके 'ऑस्कर नामांकन' के बारे में सवाल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि आपके ऑस्कर नॉमिनेशन का क्या हुआ? आपके ऑस्कर के बारे में क्या? एक अन्य ने कहा कि मुझे लगा कि कश्मीर फाइल्स भी नॉमिनेट हैं। वहीं, किसी और ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर से ऊपर है।

    आपको बता दें कि जैसे ही इस अवॉर्ड के लिए फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने का नाम लिया गया तो वहां का माहौल इस गाने की आवाज से गूंज उठा था। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में मौजूद सभी लोगों ने जैसे ही नाटू नाटू के जीत के बारे में सुना तो जमकर तालियां बजने लगीं। वहीं सेरेमनी में मौजूद फिल्म के डायरेक्टर एसएसराजामौली, एक्टर रामचरण और जूनियर एनटीआर खुशी से झूम उठे थे।

    यह भी पढ़ें- 'जो कोई भी भारत का नाम करता है...', दीपिका की तारीफ करने पर ट्रोल करने वालों को विवेक ने दिया करारा जवाब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+