Natu Natu Oscar Award 2023: जानिए यूक्रेन में शूट होने वाले ऐतिहासिक 'नाटू-नाटू' गाने के बारे में सबकुछ

Natu Natu wins Oscar Award 2023: RRR के Naatu Naatu ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर सफलता का नया इतिहास लिखा है।

Natu Natu Oscar Award 2023

Natu Natu Oscar Award 2023: गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के बाद एक बार फिर से एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने बहुत बड़ा कमाल किया है। जी हां, आज इस गाने ने ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी का खिताब अपने नाम किया है। मालूम हो कि इस पुरस्कार के लिए 15 गानों को चुना गया था। जिन्हें परास्त करके 'नाटू-नाटू' ने दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड को हासिल किया है। जैसे ही ये पुरस्कार इस गाने को मिला, पुरस्कार समारोह में उपस्थित फिल्म की पूरी टीम खुशी से उछल पड़ी और जूनियर एनटीआर, रामचरण और राजामौली एक -दूसरे को गले लगाते नजर आए। मालूम हो कि ऑस्कर 2023 के लिए चुने जाना वाला ये पहला इंडियन गीत था।

 'नाटू-नाटू' गीत ने रचा इतिहास

'नाटू-नाटू' गीत ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि लोग को मंत्र मुग्ध करने वाले 'नाटू-नाटू' गीत के बनने की कहानी काफी दिलचस्प है। इसे संगीतबद्ध किया है मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी ने, जिसे कि मूल रूप से तेलुगु भाषा में कंपोज किया गया था, जिसकी बाद में हिंदी समेत कई भाषाओं में डब किया गया था।

गीतकार और गायक चंद्रबोस ने लिखा

गीतकार और गायक चंद्रबोस ने लिखा

इस गीत को लिखा है जानेमाने गीतकार और गायक चंद्रबोस, जिनका कि पूरा नाम कनुकुंतला सुभाष चंद्रबोस है। जिन्होंने ऐतिहासिक फिल्म 'ताजमहल ' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब तक करीब 800 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके और 3600 से अधिक गाने लिखने वाले चंद्रबोस को कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिसमें प्रतिष्ठित राज्य नंदी पुरस्कार, फिल्मफेयर और SIIMA पुरस्कार भी शामिल हैं।

सिंगर राहुल सिपलीगंज और काल भैरव

तो वहीं इस ऐतिहासिक गाने को सुरों से सजाया है सिंगर राहुल सिपलीगंज और काल भैरव ने, तो वहीं इसके हिंदी वर्जन को आवाज दी है राहुल और विशाल मिश्रा ने, 11 अप्रैल 2022 को रिलीज हुए इस गाने को फिल्म 'आरआरआर के मुख्य अभिनेता रामचरण तेजा और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है तो वहीं इस गाने को कोरियोग्राफ किया है मशहूर कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने, जिन्होंने इस गाने को बेहद ही खूबसूरत बना दिया है।

 यूक्रेन के मरिंस्की पैलेस में हुआ शूट

यूक्रेन के मरिंस्की पैलेस में हुआ शूट

सबसे खास बात ये है कि इस गाने को यूक्रेन में शूट किया गया था , ये बात है रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के पहले की, जिसके चंद रोज पहले ही मरिंस्की पैलेस में इस गाने को शूट किया गया है। मालूम हो कि पिछले साल दिसंबर में इस गाने ने इस गाने ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी का पुरस्कार आपने नाम किया था , जिसके लिए पीएम मोदी ने भी पूरी टीम को बधाई दी थी।

भारत को मिली दो खुशखबरी

भारत को मिली दो खुशखबरी

जहां ऑस्कर में भारत का डंका इस गाने ने बजाया है, वहीं इससे पहले भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने भी अवॉर्ड जीतकर इंडिया को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। इस फिल्म ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

Recommended Video

    Oscar Award 2023: 'नाटू नाटू' की ऑस्कर में हुई एंट्री, खुशी से झूमी RRR टीम | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+