Oscar 2025: मिकी मैडिसन ने बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड किया अपने नाम, 'अनोरा' में निभाया था ऐसा किरदार
Oscar 2025 Mikey Madison: ऑस्कर अवॉर्ड 2025 का शानदार इवेंट अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया था। लॉस एंजिल्स में ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए इस सेरेमनी में दुनिभाभार के मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया था।
मिकी मैडिसन ने बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीता
-वहीं इसी कड़ी में ऑस्कर 2025 में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब एक्ट्रेस मिकी मैडिसन ने अपने नाम कर लिया है। खबर है कि बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगिरी में मिकी मैडिसन को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया है। फिल्म 'अनोरा' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें ये पुरस्कार मिला है।

-एक्ट्रेस ने मिकी मैडिसन ने ये ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर 'विकेड' एक्ट्रेस सिंथिया एरिवो, 'एमिलिया पेरेज' एक्ट्रेस कार्ला सोफिया गस्कॉन, 'द सब्सटेंस' एक्ट्रेस डेमी मूर और 'आई एम स्टिल हियर' एक्ट्रेस फर्नांडा टोरेस को हरा दिया है।
कौन हैं मिकी मैडिसन?
-मिकी मैडिसन एक अमेरिकी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शॉर्ट फिल्मों में अभिनय से की थी। इसके बाद वह कॉमेडी सीरीज बेटर थिंग्स (2016-2022) में नजर आई थी। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।
-इसके बाद मिकी मैडिसन ने क्वेंटिन टारनटिनो की पीरियड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' (2019) में सुसान एटकिंस और हॉरर फिल्म 'स्क्रीम' (2022) में एम्बर फ्रीमैन की भूमिका निभाई थी।
-मिकी मैडिसन रोसबर्ग लॉस एंजिल्स में पैदा हुई हां और सैन फर्नांडो घाटी में पली-बढ़ी हैं। उनके माता-पिता दोनों ही मनोवैज्ञानिक हैं और उनके दो भाई हैं, जिनमें से एक उनका जुड़वां भाई है, और दो बहनें हैं। मिकी मैडियन यहूदी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
-मिकी मैडिसन 14 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही हैं। पहले मिकी मैडिसन ने एक प्रतिस्पर्धी घुड़सवार के रूप में प्रशिक्षण लिया था। वहीं 7वीं कक्षा के बाद से उन्हें घर पर ही पढ़ाया गया था। अक्टूबर 2024 से एक्ट्रेस लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं।
फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए एड्रियन ब्रॉडी ने जीता अवॉर्ड
फिल्म द ब्रूटलिस्ट (2024) में संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवास करने वाले हंगेरियन-यहूदी होलोकॉस्ट उत्तरजीवी की भूमिका के लिए, एड्रियन ब्रॉडी ने गोल्डन ग्लोब, मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए बाफ्टा पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना दूसरा अकादमी पुरस्कार जीत लिया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications