Oscars 2024: वेकेशन से लेकर स्पा तक, ऑस्कर नॉमिनीज को करोड़ों के गुडी बैग में मिले ऐसे तोहफे

Oscar 2024: इस समय हर तरफ ऑस्कर अवॉर्ड 2024 को लेकर बातें की जा रही हैं। 96वें अकादमी पुरस्कार सम्पन्न हो चुका है जिसके साथ ही विनर की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर का दबदबा बना रहा। इस फिल्म ने कई कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

गोल्ड की परत चढ़ी धातु की ट्रॉफी
आपको बता दें कि ऑस्कर विजेता को गोल्ड की परत चढ़ी धातु की ट्रॉफी दी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि विनर्स के साथ-साथ नॉमिनीज को भी करोड़ों के गिफ्ट दिए जाते हैं। जानकारी के अनुसार ऑस्कर अवॉर्ड के सभी नॉमिनीज को करीब 1.5 करोड़ रुपए का गुड़ी बैग दिया जाता है।

oscar 2024

ऑस्कर का कीमती गुडी बैग
सबसे बड़े इवेंट ऑस्कर अवॉर्ड समारोह की एक खासियत है कि यहां से किसी को खाली हाथ नहीं भेजा जाता है। हर साल ऑस्कर के सभी विनर्स और नॉमिनीज को एक गिफ्ट से भरा बैग दिया जाता है। वहीं इस साल नॉमिनीज को दिए जा रहे इस गुडी बैग की कीमत 1.5 करोड़ के करीब बताई जा रही है।

बैग में खास तोहफों की भरमार
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस साल स्पेशल गुडी बैग के अंदर 50 से भी ज्यादा आइटम मौजूद हैं। नॉमिनीज को स्विट्जरलैंड के स्की चैलेट लग्जरी वैकेशन का पास दिया गया है, जिसकी कीमत 41 लाख रुपये के आसपास है। वहीं इस ट्रिप पर नॉमिनीज अपने साथ 9 लोगों को भी लेकर जा सकते हैं। ये वेकेशन ऑफर 3 रात और 4 दिन के लिए है। इतना ही नहीं, दक्षिणी कैलिफोर्निया के गोल्डन डोर स्पा में सात दिनों का 19 लाख रुपये का पास भी दिया गया है।

नॉमिनीज को मिलता है लाखों का स्किन ट्रीटमेंट
इसके अलावा इस गुड़ी बैग में 27000 रुपये तक का एक हैंडमेड हैंडबैग है। वहीं नॉमिनीज को 1 लाख रुपये का एक पोर्टेबल ग्रिल भी दिया गया है। साइसोस्योर का एक माइक्रो नीडलिंग ट्रीटमेंट भी दिया गया हैजो स्किन को टाइट रखता है। इस स्किन ट्रीटमेंट की कीमत 8.2 लाख रुपये है। वहीं सबसे सस्ता गिफ्ट रुबिक क्यूब का है, जिसकी कीमत 1200 रुपए है।

बैग में ब्यूटी प्रोडक्ट भी हैं शामिल
इस गुडी बैग में कई महंगे ब्रैंड के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, स्कीन केयर प्रोडक्ट्स और लाइफस्टाइल से जुड़े सामान भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि इस गुडी बैग का पूरा खर्चा ऑस्कर्स के ऑर्गनाइजर्स नहीं, बल्कि लॉस एंजलिस की मार्केटिंग कंपनी डिस्टिंक्टव असेट उठाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+