10 लाख रुपए की घड़ी पहनकर 'बिग बॉस 17' पहुंचे Orry, लाखों रुपए वाले जूते देख सलमान खान के भी उड़े होश

Bigg Boss 17 Orry: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। घरवालों की ड्रामेबाजी के बीच अब शो में कुछ नए लोगों की एंट्री होने वाली है। इस बार बिग बॉस 17 में खूब ड्रामा और ट्विस्ट्स देखने को मिल रहे हैं। हर एक नए एपिसोड के साथ शो में धमाका होता नजर आ रहा है। हाल ही में शो में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ओरी की एंट्री हुई है। आपको बता दें कि अब ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी बिग बॉस के घरवालों केसाथ अपने गेम खेलते नजर आएंगे।

बिग बॉस 17 में ओरी ने ली वाइल्ड कार्ड एंट्री
बॉलीवुड सेलेब्स के बीच काफी पॉपुलर शख्स ओरी ने सलमान खान के दमदार रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में एंट्री ले ली है। इस दौरान स्टेज पर वह अपने साथ काफी सारा सामान लेकर पहुंचे थे। सलमान खान वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ओरी का स्वागत करते हुए कहते हैं कि हम इस शो में सम्मान के साथ भेजते हैं लेकिन आपको हम भेजेंगे इतने सारे सामान के साथ। सलमान खान आगे कहते हैं- पूरी दुनिया ये जानना चाहती है कि आप आखिर क्या काम करते है? इस पर ओरी मुस्कुराने लगते हैं।

orry

ओरी की लाइफस्टाइल देख सलमान खान के उड़े होश
वहीं सलमान खान कहते हैं- लोग ये भी जानना चाहते है क्या ओरी को बी टाउन की पार्टीज में जाने के पैसे मिलते हैं। इतना सुनने के बाद ओरी कहते हैं- पैसे नहीं मिलते है बल्कि मेरे मैनेजर को बोलकर लोग मुझे बुलाते हैं। ओरी का जवाब सुन सलमान खान हैरान हो जाते हैं और कहते हैं- मैनेजर? इस पर ओरी कहते हैं- जी हां मेरे पास कुल 5 मैनेजर हैं जो मेरे प्रोफेशनल और पर्सनल चीजों को मैनेज करते हैं।

10 लाख रुपए की घड़ी देख सलमान को खुद पर आई शर्म
आपको बता दें कि ओरी एक बेहद की लग्जरी लाइफ जीते हैं। वह बिग बॉस 17 में रहने के लिए अपने साथ काफी सारा सामान लेकर पहुंचे हैं। वहीं सलमान खान ओरी की महंगी और लग्जीरियस लाइफस्टाइल देखकर हैरान हो गए हैं। जब सलमान खान को पता चला कि वह शो के वाइल्ड कार्ड एंट्री एपिसोड में करीब 10 लाख रुपए की घड़ी और डेढ़ लाख रुपए के जूते पहनकर आए हैं तो भाईजान को खुद पर ही शर्मा आने लगी। ओरी ने ये सारी बातें खुद वीडियो में बताई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+