नशे में धुत ओरी ने 30वें बर्थडे पर दुनिया के सामने कह दी ऐसी बात, बोले- 'गे में मजा आया, लेकिन अब समय आ गया'
Ori birthday post: ओरी सोशल मीडिया का चर्चित नाम, जो अपने सिग्नेचर पोज के लिए भी जाने जाते हैं। जब भी उनकी बात होती है तो लोगों के दिमाग चलता है आखिर ओरी करता क्या है। ख़ैर ओरी इंटरनेट का एक चर्चित नाम है और सेलेब्रिटी है। हाल ही में ओरी ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया।
ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें ओरी ने अपने कुछ पर्सनल सीक्रेट भी शेयर किए हैं। साथ ही उन्होंने अपना एक दुख भी फॉलोअर्स को बताया है।

ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप साझा की। इस वीडियो के कैप्शन में ओरी ने लिखा, "सभी का शुक्रिया। गे होना काफी मजेदार रहा, लेकिन अब मैं 30 साल का हो गया हूं और अब समय बीवी और बच्चे के आने का समय है।" वहीं, दूसरे कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कोई रिश्ता भेजो।" इस क्लिप के बैकग्राउंड में फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का गाना बज रहा है। ख़ैर ये पहली बार है जब ओरी ने अपने गे होने की बात कबूली है। क्योंकि वो अपने कई इंटरव्यू में खुद को स्ट्रेट बताते नजर आए हैं।
ओरी के इस पोस्ट में उनके फॉलोअर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने पूछा, "ये क्या मतलब है, तुम्हारी शादी उर्वशी रौतेला से नहीं हुई?" इस पर ओरी ने उर्वशी को टैग करते हुए लिखा, "लेट्स गो।" कई अन्य लोगों ने ओरी को स्वयंवर करने की सलाह भी दी। इसके अलावा एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, मेरे पास एक परफेक्ट मैच है। अब ओरी की इस पोस्ट के बाद उन्हें तरह तरह की सलाह भी मिल रही है। बता दें, ओरी बिग बॉस 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी नजर आए थे। उन्होंने सलमान के साथ स्टेज शेयर किया था। जहां दोनों ने काफी मस्ती की थी।












Click it and Unblock the Notifications