OMG! 21 साल की हसीना के सामने दो लड़कियों ने सड़क पर की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस के उड़ गए होश
टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो अभिनेता अर्जुन बिजलानी की जन्मदिन पार्टी का बताया जा रहा है। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। अर्जुन ने हाल ही में रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्होंने यह खास जश्न रखा था।

वायरल वीडियो में पीछे हुई अजीबोगरीब हरकत
इंस्टाग्राम पेज 'इंस्टेंट बॉलीवुड' द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में ईशा कैमरे के सामने पोज देती नज़र आ रही हैं। लेकिन वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा था उनके पीछे का दृश्य, जहाँ दो लड़कियाँ दिखाई दे रही हैं। इनमें से एक लड़की नशे की हालत में दूसरी को किस करती हुई नजर आती है। यह नज़ारा कैमरे में कैद हो गया, और जब यह क्लिप सोशल मीडिया पर आई, तो इंटरनेट पर तहलका मच गया।
ईशा की प्रतिक्रिया और फैंस की नाराज़गी
वीडियो में ऐसा लग रहा है कि ईशा इस अप्रत्याशित घटना से हैरान रह जाती हैं और तुरंत वहां से हट जाती हैं। इस क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "नशे में इंसान कुछ भी कर सकता है।" जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, "भीड़ में कोई क्या कर रहा है, किसी को खबर ही नहीं रहती।" कई लोगों ने पार्टी कल्चर और पब्लिक बिहेवियर पर सवाल भी उठाए।
ईशा मालवीय की पहचान और करियर
कम उम्र में ही ईशा मालवीय ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में नजर आई थीं, जहाँ उनके एक्स-बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार भी कंटेस्टेंट थे। दोनों के बीच शो के दौरान कई झगड़े हुए, लेकिन अब दोनों के रिश्ते सामान्य बताए जा रहे हैं।
'उड़ारियां' से मिली पहचान
ईशा को असली पहचान कलर्स टीवी के शो 'उड़ारियां' से मिली थी। आज वह सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं और अपने फोटोशूट व लाइफस्टाइल पोस्ट्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। उनके वीडियोज़ और तस्वीरें अक्सर वायरल रहती हैं-जैसे कि यह नया वीडियो, जिसने इंटरनेट पर खूब सुर्खियाँ बटोरी हैं।












Click it and Unblock the Notifications