आर माधवन के परिवार से सीएम नवीन पटनायक ने की मुलाकात, बेटे की जीत के लिए दी बधाई
आर माधवन के बेटे वेदांत ने स्विमिंग में जूनियर नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। अब आर माधवन को बधाई देने के लिए ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने उनके पूरे परिवार से मुलाकात की।
मुंबई, 21 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है। एक तरफ उनकी फिल्म रॉकेट्री को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। फैंस उनकी इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही अब उनके बेटे वेदांत ने भी गर्व से एक्टर की छाती चौड़ी कर दी है। बेटे वेदांत ने हाल ही में स्विमिंग में जूनियर नेशनल का अवॉर्ड जीतकर नया रिकॉर्ड तोड़ा है। अब आर माधवन की इस खुशी के मौके पर उनके पूरे परिवार से ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मिलने पहुंचे। जिसकी तस्वीर आर माधवन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

आर माधवन से मिलने पहुंचे सीएम नवीन पटनायक
आर माधवन की इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक संग एक्टर का पूरा परिवार नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'माननीय सीएम नवीन पटनायक से मिलकर बहुत खुशी हुई। इस तरह के शानदार आतिथ्य के लिए आपका बहुत धन्यवाद। भारत के बेस्ट स्पोर्ट्स वेन्यु मैप में से एक पर ओडिशा को मजबूती से रखने के सबसे शानदार प्रयास के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। स्पोर्ट्स के फ्यूचर के लिए आपका कमिटमेंट उत्साहजनक है।'
फैंस ने दी बेटे वेदांत को दी शुभकामनाएं
इस तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस आर माधवन के बेटे की इस जीत पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वेदांत की इस सक्सेस पर फैंस वेदांत की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, 'वेदांत आप पर गर्व है', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वास्तव में एक सितारा कैसा होगा इसका सबसे अच्छा उदाहरण'।
आर माधवन के बेटे ने तोड़ा नया रिकॉर्ड
इससे पहले आर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और उन्होंने कैप्शन पर लिखा, और उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'कभी 'ना' मत कहो... 1500 मीटर फ्रीस्टाइल नेशनल जूनियर रिकॉर्ड वेदांत ने तोड़ दिया है। आर माधवन को अपने बेटे की इस सक्सेस पर बहुत गर्व हो रहा है। इसके साथ ही उनकी फिल्म रॉकेट्री की बात करें तो फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं।
Never say never . 🙏🙏🙏❤️❤️🤗🤗 National Junior Record for 1500m freestyle broken. ❤️❤️🙏🙏@VedaantMadhavan pic.twitter.com/Vx6R2PDfwc
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) July 17, 2022












Click it and Unblock the Notifications