O Romeo BO Collection day 3: तीसरे दिन औंधे मुंह गिरी शाहिद कपूर की फिल्म, ये रही वजह
O Romeo Box Office Collection Day 3: रोमांटिक थ्रिलर 'ओ रोमियो' से बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके की उम्मीद थी। लेकिन नतीजे उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहे। Shahid Kapoor और Triptii Dimri की जोड़ी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं दिखी। Vishal Bhardwaj के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई थी, पर शुरुआती तीन दिनों में ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। ऐसे में जानिए फिल्म ने पहले वीकेंड में कितने करोड़ रुपये की कमाई की है।

मेकर्स को उम्मीद थी कि ओपनिंग वीकेंड में कम से कम 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ट्रेड ट्रैकिंग पोर्टल Sacnilk के मुताबिक, रविवार को यानि तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दो दिनों की कमाई जोड़ने पर कुल वीकेंड कलेक्शन करीब 30.15 करोड़ रुपये रहा, जो बड़े बजट की फिल्म के लिहाज से संतोषजनक नहीं माना जा रहा। देखा जाए तो दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। बता दें, एक्सपर्ट्स का ये भी मानना है कि रविवार के दिन महाशिवरात्रि और भारत पाकिस्तान का मैच था। इस वजह से फिल्म की कमाई में इतनी गिरावट आई है।
100 करोड़ रुपये से अधिक लागत में बनी इस़ फिल्म के लिए आगे की राह आसान नहीं दिखती। आमतौर पर वीकडेज में कलेक्शन में गिरावट देखी जाती है, ऐसे में व्यापार विश्लेषकों को आशंका है कि फिल्म की कमाई और घट सकती है। मौजूदा आंकड़ों के आधार पर इसे 'एवरेज' प्रदर्शन की श्रेणी में रखा जा रहा है।
स्टारकास्ट में Nana Patekar, Avinash Tiwary, Tamannaah Bhatia, Disha Patani, Farida Jalal और Vikrant Massey जैसे कलाकार भी शामिल हैं। हालांकि मजबूत कलाकारों की मौजूदगी भी टिकट खिड़की पर खास फायदा नहीं दिला सकी। बता दें, थिएटर रन के बाद फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज करने की योजना तय की गई है। उधर, इसी समय रिलीज हुई Tu Ya Main, जिसमें Adarsh Gourav और Shanaya Kapoor नजर आए, वह भी दर्शकों को आकर्षित करने में सफल नहीं रही।












Click it and Unblock the Notifications