Nysa Devgn का अचानक बदल गया लुक, प्लास्टिक सर्जरी को लेकर हुईं जबरदस्त ट्रोल, यूजर्स बोले- 'सब सर्जरी का कमाल'
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन का दिवाली लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
Nysa Devgn Diwali Look बॉलीवुड में दिवाली का त्योहार जोर-शोर से सेलिब्रेट किया जा रहा है। जहां कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया और तमाम सेलेब्स को इनवाइट भी किया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच भूमि पेडनेकर ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। इस पार्टी में अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन भी शामिल हुईं। लेकिन उनके लुक ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया जिसे उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।

दिवाली पार्टी में पहुंची नीसा देवगन
हाल ही में भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रिंटेड ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। लेकिन नीसा का ये लुक फैंस को बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहा। नीसा का ये अंदाज देख अब सोशल मीडिया पर तमाम तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

लुक को लेकर कंफ्यूज हुए फैंस
नीसा देवगन की इस पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि इस पार्टी में वह अपने दोस्त के साथ पहुंची थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीसा अपने दोस्त से कार में बात करती हुई नजर आ रही हैं। अब नीसा की ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यूजर्स ने दिए वीडियो पर ऐसे रिएक्शन
फैंस नीसा देवगन का ये लुक देख अंदाजा लगा रहे हैं उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इन्होंने नाक की सर्जरी कराई है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्लास्टिक सर्जरी कराई है क्या?' वहीं उनके चेहरे को देखकर कुछ यूजर्स कंफ्यूज हो गए और उन्होंने कमेंट कर लिखा कि, 'ये जाह्नवी है क्या?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नीसा जान्हवी की तरह क्यों दिख रही है?'

लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं नीसा
बता दें कि नीसा देवगन इन तस्वीरों में बाकी तस्वीरों से एकदम अलग नजर आ रही हैं। जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल नीसा अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

कब बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू?
जहां एक तरफ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। तो वहीं नीसा देवगन ने अब तक बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई है। अजय देवगन ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जब उनकी मर्जी होगी वह तब बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। हालांकि नीसा देवगन अक्सर अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करती रहती हैं।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications