Nysa Devgn: अजय दवगन की बेटी नीसा ने सरेआम की ऐसी हरकत, बौखलाए लोग, वीडियो हुआ वायरल

Nysa Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'आजाद' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्टर की ये फिल्म लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। 'आजाद' गत 17 जनवरी 2025 को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

फिल्म 'आजाद' में नजर आए हैं अजय देवगन
इस फिल्म में अजय देवगन के साथ उनके भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी नजर आ रही हैं। अमन देवगन और राथा थड़ानी की ये डेब्यू फिल्म है। फिल्म को दर्शकों से बहुत ही ठंडा रिस्पॉन्स मिला है और ऐसे में ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए तरसती नजर आ रही है।

nysa devgn

नीसा देवगन का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल

इसी बीच अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल की लाडली बेटी नीसा देवगन का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि नीसा ने भले ही बॉलीवुड में एंट्री न ली हो, लेकिन वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं।

नीसा देवगन के वीडियो ने मचाया हंगामा

इस वक्त नीसा देवगन का एक वीडियो इंटरनेट पर हंगामा मचा रहा है। इस वीडियो में नीसा की हालत ठीक नहीं लग रही हैष वह बेहाल नजर आ रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स काजोल और अजय देवगन की लाडली बेटी को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। कई लोग तो ये वीडियो देखकर बौखला भी गए हैं।

ओरी के साथ नजर आईं नीसा देवगन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीसा देवगन अपने खास दोस्त ओरी के साथ किसी इवेंट से बाहर निकल रही हैं। वीडियो में नीसा ने एथनिक कपड़े पहने हुए हैं। उन पर पीच कलर का हैली शरारा सूट काफी सुंदर लग रहा है। वहीं नीसा के खास दोस्त ओरी उनके पीछे-पीछे चलते नजर आ रहे हैं।

नीसा देवगन के लड़खड़ाने का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि नीसा देवगन अपनी कार तक पहुंचते हुए कई बार लड़खड़ाने लगती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। नीसा देवगन के इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग तो नीसा और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की भी आपस में तुलना कर रहे हैं और राशा को बहुत बेहतर लड़की बता रहे हैं।

अजय देवगन और काजोल की शादी

आपको बता दें कि अजय देवगन और काजोल दो बच्चों, बेटी नीसा और बेटे युग देवगन के पैरेंट्स हैं। काजोल और अजय देवगन ने साल 1999 में शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी भी काफी फिल्मी है। कपल की बेटी नीसा देवगन इस समय विदेश में हायर एजुकेशन ले रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+