यश दासगुप्ता ही हैं नुसरत जहां के बच्चे के पिता, बर्थ रजिस्ट्रेशन की डिटेल से हुआ खुलासा

यश दासगुप्ता ही हैं नुसरत जहां के बच्चे के पिता, बर्थ रजिस्ट्रेशन की डिटेल से हुआ खुलासा

कोलकाता, 16 सितंबर: टीएमसी सांसद और ऐक्ट्रेस नुसरत जहां ने कुछ दिनों पहले ही अपने बेटे को जन्म दिया है। नुसरत जहां बेटे के जन्म के बाद से ही हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर उनके बच्चे के पिता कौन है। अब ये साफ हो गया है कि नुसरत जहां के बच्चे के पिता कौन हैं। नुसरत ने अब तक अपने बच्चे के नाम का भी खुलासा नहीं किया है। नुसरत ने बेटे के जन्म के बाद साफ कहा है कि वह सिंगल मदर ही बने रहना चाहती हैं। लेकिन इसी बीच नुसरत जहां के बच्चे के बर्थ रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं। जिसमें नुसरत के बच्चे का नाम और पिता का नाम भी दिखाई दे रहा है।

यश दासगुप्ता ही हैं नुसरत जहां के बच्चे के पिता

यश दासगुप्ता ही हैं नुसरत जहां के बच्चे के पिता

बर्थ रजिस्ट्रेशन कि डिटेल से पता चला है कि बच्चे के पिता के नाम के आगे देबाशीष दासगुप्ता (यश दासगुप्ता) लिखा हुआ है। वहीं बच्चे का पूरा नाम ईशान जे दासगुप्ता लिखा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता नगर निगम में दर्ज डॉक्युमेंट में नुसरत के बच्चे के पिता का नाम देबाशीष दासगुप्ता लिखा गया है। देबाशीष यशदास गुप्ता का अधिकारिक नाम है। डॉक्युमेंट में बच्चे की जन्मतिथि 26 अगस्त के रूप में सूचीबद्ध है।

'नुसरत प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद से भी यश दासगुप्ता के साथ हैं'

'नुसरत प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद से भी यश दासगुप्ता के साथ हैं'

नुसरत प्रेग्नेंसी के बाद से ही अपने कथित बॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता के साथ हैं। यश भी एक एक एक्टर हैं और इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। 35 वर्षीय नुसरत जहां अस्पताल में भी यश दासगुप्ता के साथ थीं।

'अभी तक सिर्फ अटकलें लगाई जा रही थीं कि यश दासगुप्ता बच्चे के पिता हैं'

'अभी तक सिर्फ अटकलें लगाई जा रही थीं कि यश दासगुप्ता बच्चे के पिता हैं'

पिछले हफ्ते नुसरत जहां और यश दासगुप्ता ने कोलकाता नगर निगम का दौरा किया था। सूत्रों का कहना है कि माना जा रहा था कि दोनों वैक्सीन की दूसरी डोज लेने आए थे लेकिन हो सकता है कि यह सर्टिफिकेट को लेकर हो। अभी तक सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे कि यश दासगुप्ता, नुसरत जहां के बच्चे के पिता हैं। लेकिन इन कयासों को मजबूती तब मिली, जब निखिल जैन से साफ-साफ कहा कि वह बच्चा उनका नहीं है। निखिल ने कहा था कि वह नुसरत के साथ पिछले 2020 से अलग रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+