ऑस्कर विनिंग फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर से नुशरत भरूचा हुईं थी रिजेक्ट, वजह इनती अनोखी, आप रह जाएंगे हैरान

Nushrratt Bharucha: नुशरत भरूचा की फिल्म छोरी 2 आई थी। अब वो इस फिल्म के पोस्ट प्रमोशन इंटरव्यू दे रही हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने इंडस्ट्री के स्ट्रगल के बारे में बात की है। जिसमें उन्होंने एक चौंकाने वाला फैसला सुनाया है। उन्होंने बताया कि ऑस्कर विनिंग फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के डायरेक्टर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।

नुशरत स्लमडॉग मिलियनेयर में लीड एक्ट्रेस के लिए सिलेक्ट भी हुईं थी। अब उन्होंने रिजेक्ट होने की जो वजह बताई है, वो काफी अनोखी है। बता दें, जिस किरदार की नुशरत बात कर रही हैं, उसका नाम फिल्म में लतिका था। जिसे बाद में फ्रीडा पिंटो ने निभाया था।

Nushrratt Bharucha

बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू देते हुए नुशरत ने कहा, फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए मैंने ऑडिशन दिया था। लेकिन कॉल करके ये बताया या कि आप बहुत सुंदर हैं इसलिए फिल्म में आपको नहीं लिया जा रहा है। बस्ती में रहने वाली एक लड़की का करिदार सुंदर लड़की कैसे निभा सकती है। मुझे ये रिजेक्शन तो पहले बहुत अजीब लगा। वजह भी अजीब लगी। लेकिन मैंने जब फिल्म देखी तो समझ आया, मेकर्स का फैसला सही था। मेरे लुक्स से लतिका की जर्नी और रोल मैच नहीं कर रहे थे। हमारी इंडस्ट्री ऐसी ही है।कुछ रोल हमारे हाथ इसलिए निकल जाते हैं कि आप बहुत सुंदर हैं।

बता दें, फिल्म 2008 में रिलजी हुई थी। ये एक ब्रिटिश-इंडियन ड्रामा फिल्म थी। जो विकास स्वरूप की नॉवेल Q & A पर बेस्ड थी। इसे डैनी बॉयल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। फिल्म में देव पटेल, फ्रीडा पिंटो, अनिल कपूर और इरफान खान जैसे एक्टर्स थे। इसी फिल्म के गाने 'जय हो' के लिए कंपोज़र एआर रहमान और लिरिसिस्ट गुलजार को ऑस्कर मिला था। फिल्म में जो रोल अनिल कपूर को ने किया था। वो पहले शाहरुख खान को ऑफर हुआ था। लेकिन शाहरुख ने ऑफर को ठुकरा दिया था। ये खुद शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+