अब सोशल मीडिया पर 'बॉयकॉट ब्रह्मास्त्र' कर रहा है ट्रेंड, आखिर क्यों लोगों के निशाने पर हैं रणबीर कपूर

अब लोगों को रणबीर कपूर भी अच्छे नहीं लग रहे हैं। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को बायकॉट करने की बात कही जा रही है।

मुंबई, 15 अगस्तः पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में जो भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है उसे बॉयकॉट करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस समय बॉलीवुड की जितनी भी फिल्में आ रही हैं, सभी को बॉयकॉट करने की हवा बह रही है। पहले लोगों ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का जमकर विरोध किया। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ देखने को मिल रहा है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। इसे भी एक्टर के पुराने बयानों की वजह से लोगों ने बॉयकॉट किया। हाल ही में ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' का भी बॉयकॉट करने की बात कही जा रही है, क्योंकि एक्टर ने आमिर और उनकी फिल्म की तारीफ कर दी है। अब इन सबके बाद रणबीर कपूर भी लोगों को अच्छे नहीं लग रहे हैं। अब रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को बॉयकॉट करने की बात कही जा रही है।

Recommended Video

    Boycott Brahmastra: #BoycottBrahmastra हुआ ट्रेंड, निशाने पर Ranbir Kapoor | वनइंडिया हिंदी | *News
    'बॉयकॉट ब्रह्मास्त्र' कर रहा है ट्रेंड

    'बॉयकॉट ब्रह्मास्त्र' कर रहा है ट्रेंड

    आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर #BoycottBrahmastra ट्रेंड हो रहा है। लोग अब रणबीर कपूर से खफा नजर आ रहे हैं। लोगों का गुस्सा अब रणबीर कपूर पर फूट रहा है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्रः पार्ट वन शिवा आगामी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी रियल लाइफ पत्नी आलिया भट्ट नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अनिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी राय भी अहम भूमिका में है।

    ट्रोल हो रहे हैं रणबीर कपूर

    ट्रोल हो रहे हैं रणबीर कपूर

    फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं। वहीं इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं जो कि अक्सर ट्रोल होते रहते हैं। इस फिल्म को बॉयकॉट करने से पहले इसके गाने और बीटीएस वीडियो और फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर इसके मीम्य बनाए जा रहे थे। इस बीच ये फिल्म और इसके लीड हीरो रणबीर कपूर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म से जुड़ी कई गलतियों को बताया जा रहा है जो लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं।

    लोगों ने नोटिस की गलत चीजें

    आपको बता दें कि जब फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर आया था, तभी लोगों ने नोटिस कर लिया था कि वीडियो में रणबीर कपूर जूते पहनकर मंदिर के अंदर जा रहे हैं। अब लोगों का कहना है कि इस फिल्म में हिंदू धर्म का अपमान किया गया है। ट्विटर पर आमिर खान की फिल्म 'पीके' की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। उनके गाल पर भगवान के स्टीकर लगे हैं। इसी वजह से लोग उनसे नाराज हैं।

    आलिया भट्ट को किया जा रहा है बॉयकॉट

    फिल्म को बॉयकॉट करने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है- उन्हें लगता है कि ढेर सारे स्टार कास्ट होंगे तो हम मूवी देखने जाएंगे। #BoycottAliaBhatt #BoycottBollywood #boycottbrahmastra'। वहीं एक औप सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- हमीं से कमाते हो, हमीं को घटिया बोलते हो। वाह रे करण जौहर।

    सोशल मीडिया पर बन रहे हैं मीम्स

    इसी तरह के और भी ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग इस फिल्म में मौजूद अमिताभ बच्चन की भी आलोचना कर रहे हैं। दरअसल एक बार अमिताभ बच्चन ने KBC में महिला के घूंघट करने पर सवाल उठा दिया था, जबकि मुस्लिम महिला के बुर्का या हिजाब पहनने पर कुछ नहीं कहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+