श्रेया घोषाल या सुनिधि चौहान नहीं, ये हैं देश की सबसे अमीर फीमेल सिंगर, जानें कमाती हैं कितने पैसे

Tulsi Kumar: बॉलीवुड की फेमस महिला प्लेबैक सिंगर्स बात करते ही सबसे पहले श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और नेहा कक्कड़ का नाम सामने आता है। इन महिला सिंगर्स ने कड़ी मेनत कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। साथ ही मेहनत के दम पर ही ये करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन भी बन गई हैं।

महिला सिंगर्स की जादुई आवाज
इन महिला सिंगर्स की जादुई आवाज के देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करोड़ों फैंस हैं। साथ ही ये अपना स्टारडम भी जमकर इन्जॉय करती हैं। लेकिन जब सबसे अमीर फीमेल सिंगर की बात आती है, तो इस मामले में कोई और ही है जिसने बाजी मार ली है।

tulsi kumar

तुलसी कुमार हैं देश की सबसे अमीर महिला सिंगर
आपको बता दें कि देश की सबसे अमीर फीमेल सिंगर सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल या फिर नेहा कक्कड़ नहीं हैं बल्कि उनका नाम तुलसी कुमार है। 34 साल की तुलसी कुमार आज के समय में एक सक्सेसफुल फीमेल सिंगर हैं। उन्होंने अपने अब कर के करियर में कई हिट गाने दिए है।

तुलसी कुमार की कुल संपत्ति
तुलसी कुमार ने फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के 'तुम जो आए' गाने को अपनी आवाज दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तुलसी कुमार की कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपये से अधिक है।

कौन हैं बॉलीवुड की अमीर फीमेल सिंगल तुलसी कुमार

-तुलसी कुमार बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर भूषण कुमार की बहन हैं। उनके पिता दिवंगत गायक और फेमस म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार थे। तुलसी कुमार का जन्म मार्च 1986 में हुआ था और उन्होंने बिजनेसमैन हितेश रल्हन से शादी की है।

-तुलसी कुमार ने साल 2009 में सोलो म्यूजिक एल्बम 'लव हो जाए' से संगीत की दुनिया में डेब्यू किया था।

-आपको बता दें कि तुलसी कुमार के पास इतने अधिक पैसे होने का सबसे बड़ा सोर्स उनका सफल फैमिली बिजनेस है।

-टी-सीरीज के फाउंडर दिवंगत गुलशन कुमार की बेटी होने के कारण कंपनी में उनकी हिस्सेदारी है, जिससे उन्हें काफी पैसा मिलता है।

आपको बता दें कि तुलसी कुमार ने साल 2017 में बेस्ट फीमेल सिंगर कैटेगिरी में आईफा अवॉर्ड जीता था। उन्हें फिल्म 'एयरलिफ्ट' के गाने 'सोच ना सके' के लिए पुरस्कार मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+