अमिताभ बच्चन नहीं, इस शख्स के लिए धड़कता था जया बच्चन का दिल, पागलों की तरह करती थीं प्यार और फिर जो हुआ
Jaya Bachchan First Love: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर से जया बच्चन का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
जया बच्चन ने फैन को मारा था जोरदार धक्का
इस वीडियो में जया बच्चन एक फैन के साथ बहुत ही खराब बर्ताव करती दिख रही हैं। मामला उस वक्त का है जब एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बदले में उसे अपमान का सामना करना पड़ा। वीडियो में जया बच्चन समाजवादी पार्टी की टोपी पहने हुए भी नजर आ रही हैं।

जया बच्चन का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में जया बच्चन किसी से बात कर रही होती हैं, तभी बगल में खड़ा एक फैन चुपचाप उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। जैसे ही उसका हाथ हल्का सा जया बच्चन से टकराता है, वह गुस्से से तिलमिला उठती हैं और उस शख्स को जोर से धक्का मार देती हैं। इसके बाद से ही एक बार फिर हर तरफ जया बच्चन के गुस्से की चर्चा होने लगी हैं।
गुस्सैल बर्ताव के चलते जया बच्चन से डरते हैं लोग
लोगों की मानें तो जया बच्चन अक्सर अपने गुस्सैल बर्ताव के कारण की खबरों में छाई रहती हैं। वहीं उनके पति बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उतने ही शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। ऐसे में लोग कई बार कपल की आपस में तुलना करने लगते हैं।
लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र पर फिदा थीं जया बच्चन
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी साल 1973 में हुई थी। शादी से पहले दोनों कुछ समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन से शादी करने से पहले जया बच्चन का दिल किसी और के लिए धड़कता था। वह और कोई नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र थे।
जया बच्चन ने खोला था ये बड़ा राज
साल 2007 में बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में जया बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह अमिताभ बच्चन से नहीं, बल्कि धर्मेंद्र से बेहद प्रभावित थीं। उन्होंने धर्मेंद्र को अपना पहला क्रश बताया था। उनके मुताबिक, धर्मेंद्र उन्हें एक ग्रीक गॉड जैसे लगते थे।
'गुड्डी' की शूटिंग के दौरान बढ़ा था लगाव
आपको बता दें कि जया बच्चन ने धर्मेंद्र के साथ साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'गुड्डी' में काम किया था। इसी फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी एक कैमियो किया था। जया बच्चन ने शो में उस समय को याद करते हुए कहा था- मुझे धर्मेंद्र बहुत अच्छे लगते थे। जब मैंने उन्हें पहली बार सामने देखा, तो मैं इतनी नर्वस हो गई कि सोफे के पीछे छुप गई थी। मैं नहीं समझ पा रही थी कि क्या करूं। वह बेहद हैंडसम लग रहे थे, जैसे कोई ग्रीक गॉड मेरे सामने खड़ा हो।
'अमिताभ बच्चन रोमांटिक नहीं हैं'
वहीं सिमी ग्रेवाल के शो पर जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के बारे में कहा था कि वह बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं। जया बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कहा था- अगर मैं अमिताभ बच्चन की गर्लफ्रेंड होती तो शायद मैं रोमांस की बातें करती, लेकिन पत्नी बनने के बाद मेरा रवैया बिल्कुल अलग हो गया है। जब मैं उन्हें डेट कर रही थी तब भी उनसे ज्यादा बातचीत नहीं करती थी, क्योंकि मैं उनसे डरती थी।












Click it and Unblock the Notifications