ऐश्वर्या राय नहीं ये टीवी एक्ट्रेस बनने वाली थी सलमान खान की पत्नी, मां सलमा को थीं पसंद, एक्टर का बड़ा खुलासा
Salman Khan Maa Salma Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 58 की उम्र में भी अभी तक शादी नहीं की है। सलमान खान आज भी कुंवारे हैं। एक्टर का नाम अब तक कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। उनकी कई लव स्टोरीज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चकी हैं लेकिन वह अभी तक शादी नहीं कर पाए हैं।
सलमान खान ने आज तक नहीं की शादी
सलमान खान की लाइफ में कई लड़कियां आईं लेकिन उनकी शादी किसी से नहीं हुई। सलमान ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि उनकी कई गर्लफ्रेंड रहीं लेकिन शादी की बात किसी से बन नहीं पाई।

कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था सलमान खान का नाम
सलमान खान की गर्लफ्रेंड में ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी जैसे कई मशहूर नाम शामिल हैं लेकिन सभी ने किसी दूसरे शख्स के साथ शादी कर ली है। सलमान खान ने एक रिएलिटी शो में बताया था कि उनकी मां को एक जमाने में एक टीवी एक्ट्रेस बहुत पसंद थीं। वह चाहती थीं कि सलमान उस टीवी एक्ट्रेश से शादी कर ले।
मां सलमान खान को पसंद थी ये टीवी एक्ट्रेस
आपको बता दें कि एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान की मां सलमा खान बताया था कि उन्हें अपने बेटे सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय का रिलेशनशिप बिल्कुल पसंद नहीं था। उन्होंने कई बार सलमान खान से इस रिश्ते को आगे बढ़ाने से रोकने के लिए कहा था। हालांकि सलमान खान अपनी को एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से बहुत प्यार करते थे।
सनाया ईरानी ने बिग बॉस 7 में लिया था हिस्सा
वहीं सलमान खान की मां सलमान खान लाइमलाइट का हिस्सा बनना पसंद नहीं करती हैं। सलमान खान अपनी मां के बेहद करीब हैं और उनकी हर बात मानते भी हैं। बिग बॉस के सीजन 7 में टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। उस दौरान सलमान ने सनाया से पूछा कि आपने कुछ पॉपुलर शोज किए हैं क्या?
'मेरी मॉम आपकी बहुत बड़ी फैन हैं'
इस पर सनाया ने 'हां' में जवाब दिया था। इसके बाद सलमान खान ने कहा था- मेरी मॉम आपकी बहुत बड़ी फैन हैं। वो आपको पसंद करती हैं और उन्होंने मजाक में कहा था कि मेरा बस चले तो इसे बहू बना लूं। सनाया सलमान की इस बात पर शरमा गई थीं और हंसने लगी थीं हालांकि, ये सारी बातें हंसी-मजाक में निकल गईं।
कौन हैं सनाया ईरानी
40 वर्षीय सनाया ईरानी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। सनाया ने 'मिले जब हम तुम', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'रंगरसिया', 'घोस्ट' जैसे टीवी शोज में काम किया है। सनाया 'झलक दिखला जा' जैसे रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। सनाया ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'फनाट में भी काम किया था। साल 2016 में सनाया ने अपने को-एक्टर मोहित सहगल से शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications