North vs Bollywood Languages Row: कमल हासन ने क्यों कहा- 'मदुरै मंदिर तेरा तो कश्मीर मेरा है'

नई दिल्ली, 27 मई। बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा की जंग में अब प्रख्यात अभिनेता कमल हासन कूद पड़े हैं। अपनी फिल्म 'विक्रम' के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से मुखातिब हुए कमल हासन ने कहा कि 'भाषा तोड़ती नहीं जोड़ती है।' भाषा को लेकर लड़ने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कमल हासन ने सीधे सवाल किया है कि 'मैं भारतीय हूं,आप क्या हैं? ताजमहल मेरा है, मदुरै मंदिर तुम्हारा है, कन्याकुमारी जितनी तुम्हारी है, कश्मीर भी उतना ही मेरा है।'

'भाषा को एक विवाद का रूप हम क्यों दे रहे हैं? '

'भाषा को एक विवाद का रूप हम क्यों दे रहे हैं? '

उन्होंने कहा कि 'भाषा को एक विवाद का रूप हम क्यों दे रहे हैं? हमारी विविधता ही तो हमारी ताकत है लेकिन हम इसे अपनी कमजोरी बनाने में क्यों जुटे हैं? हमारे पास इतनी सारी भाषाएं हैं और हमने उनके साथ रहना सीख लिया है, सच कहूं तो ये बहुत सारे व्यंजन की तरह है, जिसका अपना स्वाद है।'

'हमें इसे भारतीय सिनेमा कहने में वक्त लगा है'

'हमें इसे भारतीय सिनेमा कहने में वक्त लगा है'

कमल हासन भारतीय सिनेमा की प्रोग्रेस से काफी खुश हैं, उन्होंने कहा कि 'हालांकि हमें इसे 'भारतीय सिनेमा' कहने में वक्त लगा है लेकिन हम इसे अब कह पा रहे हैं, सच्चाई तो ये भारतीय सिनेमा ने भाषाओं के अंतर को कम किया है और हम एक-दूसरे को समझ पा रहे हैं।'

बॉलीवुड क्या गलत कर रहा है?

बॉलीवुड क्या गलत कर रहा है?

जब उनसे ये सवाल किया गया है कि बॉलीवुड क्या गलत कर रहा है? इस पर भारतीय सिनेमा के इस महान कलाकार ने कहा कि 'कुछ भी गलत नहीं कर रहा और ना ही गलत हो रहा है। यहां काफी लोग प्रतिभाशाली हैं, ये बिल्कुल नेशनल अवार्ड की तरह है, जो कि 12 जूरी मेंबर्स की ओर से तय किए जाते हैं, अब किसी को अगर राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिला तो इसका मतलब यह तो नहीं हुआ ना वो खराब काम करता है। अमेरिका वाले भी इतनी भाषा नहीं बोल पाते जितनी हम बोलते हैं।'

...सबको भारतीय भाषा कहना चाहिए

...सबको भारतीय भाषा कहना चाहिए

ये बहस तो हर क्षेत्र में होगी, हमें तमिल, मलयालम, हिंदी या बांग्ला कहने के बजाय सबको भारतीय भाषा कहना चाहिए क्योंकि हम सब भारतीय हैं।

'मुगल-ए-आजम' मेरे लिए एक पैन इंडिया फिल्म

बॉलीवुड की कई फिल्मों को वो पैन इंडिया मानते हैं। उन्होंने कहा कि
'शांताराम जी ने कई इंडियन फिल्में की हैं, 'पड़ोसन', 'मुगल-ए-आजम' मेरे लिए एक पैन इंडिया फिल्म है। 'चेम्मीन' जो कि एक मलयालम फिल्म थी वो भी एक पैन इंडिया फिल्म थी, जिसे डब नहीं किया जा सका था लेकिन ये फिर भी लोगों को पसंद आई थी।'


3 जून को रिलीज होने वाली है फिल्म 'विक्रम'

आपको बता दें कि फिल्म 'विक्रम' के जरिए कमल हासन पर्दे पर चार साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म 3 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति, फहद फासिल नारायण, एंटनी वर्गीस और अर्जुन दास भी अहम रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+