Nora Fatehi को जारी हुआ समन, 2 नवंबर 2026 को कोर्ट में होना होगा पेश, सुकेश चंद्रशेखर के 200 Cr से जुड़ा मामला

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर चर्चा में हैं। इस केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक्ट्रेस को समन जारी किया है। नोरा को सरकारी गवाह के तौर पर अदालत में पेश होना होगा। कोर्ट ने उन्हें 2 नवंबर 2026 को पेश होने का निर्देश दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस के बीच भी हलचल बढ़ गई है। हालांकि नोरा फतेही की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सरकारी गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश होंगी नोरा फतेही
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में नोरा फतेही को सरकारी गवाह के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इस केस में दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में भी उनका नाम गवाह के तौर पर शामिल किया गया है। इसी सिलसिले में अदालत ने उन्हें समन भेजकर 2 नवंबर 2026 को पेश होने के लिए कहा है।

nora fatehi

सुकेश के साथ अफेयर की खबरों को नोरा ने बताया था गलत

-इस घटनाक्रम के बाद करीब 200 करोड़ रुपये की कथित ठगी और वसूली से जुड़ा यह हाई-प्रोफाइल मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हालांकि सरकारी गवाह के रूप में नोरा का नाम शामिल होने का मतलब ये नहीं है कि वह इस मामले में आरोपी हैं। उन्हें केस से संबंधित जानकारी और तथ्यों के आधार पर अदालत में गवाही देनी है।

-सुकेश चंद्रशेखर का नाम सामने आने के बाद नोरा फतेही को लेकर भी कई तरह की खबरें मीडिया में आई थीं। हालांकि एक्ट्रेस लगातार खुद को इस विवाद से अलग बताती रही हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखी थी।

-नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर के साथ अफेयर की खबरों को पूरी तरह गलत बताया था। उनका कहना था कि वह इस पूरे मामले में खुद को पीड़ित मानती हैं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि सुकेश और उसकी पत्नी की तरफ से उन्हें कुछ महंगे तोहफे दिए गए थे लेकिन उस समय उन्हें सुकेश की असलियत और उसके कथित अपराधों के बारे में जानकारी नहीं थी।

-एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिकपॉडकास्ट के दौरान नोरा ने इस विवाद से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए थे। बातचीत के दौरान वह भावुक भी हो गई थीं। एक्ट्रेस ने अपनी तरफ से उन दावों को खारिज किया था, जिनमें उनके और सुकेश के बीच निजी रिश्ते होने की बात कही गई थी।

क्या है सुकेश चंद्रशेखर का 200 करोड़ रुपये का मामला?

-सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उसने दिल्ली के एक कारोबारी परिवार से करीब 200 करोड़ रुपये की वसूली की थी। इस मामले की जांच के दौरान कई बड़े नाम सामने आए थे। जांच एजेंसियों ने सुकेश से जुड़े कथित आर्थिक लेन-देन और महंगे उपहारों की भी पड़ताल की थी। इसी दौरान नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी चर्चा में आया।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही को महंगे तोहफे दिए थे। वहीं जैकलीन फर्नांडिस के साथ उसके कथित रिश्ते को लेकर भी काफी सुर्खियां बनी थीं। सुकेश ने जेल से जैकलीन के नाम कई लेटर भी लिखे थे। हालांकि जैकलीन भी सुकेश के साथ प्रेम संबंध होने की खबरों को गलत बता चुकी हैं।

-नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज दोनों का नाम इस मामले में सामने आने के बाद उनकी भूमिका को लेकर कई सवाल उठे थे। नोरा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों और रिश्ते से जुड़े दावों का खंडन किया है। अब सरकारी गवाह के तौर पर उनकी प्रस्तावित पेशी इस मामले की सुनवाई के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

2 नवंबर 2026 को कोर्ट में पेशी पर टिकी नजरें

फिलहाल नोरा फतेही को 2 नवंबर 2026 को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होना है। उनकी गवाही से मामले से जुड़े कुछ पहलुओं पर और जानकारी सामने आ सकती है। हालांकि अदालत में वह क्या बयान देती हैं और सुनवाई के दौरान क्या तथ्य सामने आते हैं, ये देखना होगा। इस बीच एक्ट्रेस की ओर से समन पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+