जेब में 5000 रुपये लेकर भारत आई थीं नोरा फतेही, अंडा ब्रेड खाकर किया गुजारा, बोलीं- 'मेरा एक गलत फैसला...'

Nora Fatehi Struggle Days: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को इंडस्ट्री में अभी बहुत कम वक्त हुआ है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बहुत कम समय में लोकप्रियता हासिल कर ली। एक्ट्रेस अपने बेहतरीन डांस और ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

नोरा फतेही ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान स्ट्रगल के दिनों को याद किया। मैशबल इंडियन के बाम्बे जर्नी के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह पहली बार भारत आई थीं तो उनके पास केवल 5 हजार रुपये थे। इसके अलावा वह 9 लड़कियों के साथ 3 बीएचके अपार्टमेंट में रहा करती थीं।

Nora Fatehi

नोरा फतेही ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'मुझे याद है मैं कैसे एक शेयरिंग अपार्टमेंट में रहा करती थी। मैं उस अपार्टमेंट में 9 लड़कियों के साथ रहा करती थी। जो कि मेरे लिए किसी ट्रामा से कम नहीं था। कई बार मैं ये भी सोचती थी कि क्या मैंने भारत आकर सही फैसला लिया या फिर मैंने गलती कर दी।'

नोरा फतेही ने आगे बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उस दौरान उन्हें हुत कम पैसे मिलते थे जिसकी वजह से गुजारा करना काफी मुश्किल हो जाता था। एक्ट्रेस ने कहा, 'ये पैसे इतने कम थे कि मैने सिर्फ अंडा और ब्रेड खा कर भी गुजारा किया है। इतने कम पैसों में मुंबई में रहना किसी के लिए भी मुश्किल होता।'

नोरा फतेही आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में बाटला हाउस, बाहुबली द बिगनिंग, मडगांव एक्सप्रेस, क्रैक, एन एक्शन हीरो जैसी फिल्में की हैं। इसके अलावा वह रिएलिटी शो में बतौर जज भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म मडगांव एक्प्रेस में नजर आईं। कुल मिलाकर यंग एक्टर्स में नोरा फतेही की काफी पॉपुलैरिटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+