लाइव परफॉर्मेंस के दौरान रोने लगीं नोरा फतेही, बयां किया प्यार में धोखा मिलने का दर्द

Nora Fatehi: नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने दिल टूटने के बारे में लोगों को बता रही हैं। वीडियो में उन्होंने खुद बताया है कि उनकी दिल भी किसी ने तोड़ा था।

Nora Fatehi: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस और शानदार डांसर नोरा फतेही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल जल्द ही नोरा फतेही बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाना 'जेडा नशा' पर डांस करते हुए आयुष्मान खुराना और रोना फतेही लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस समय पर नोरा फतेही बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वहीं उनके एक-एक डांस मूव्स पर फैंस दिल हार बैठते हैं। उन्हें बॉलीवुड की दिलबर गर्ल भी कहा जाता है। इसी बीच नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने दिल टूटने के बारे में लोगों को बता रही हैं। वीडियो में उन्होंने खुद बताया है कि उनकी दिल भी किसी ने तोड़ा था।

नोरा फतेही ने शेयर की पर्सनल बात

नोरा फतेही ने शेयर की पर्सनल बात

आपको बता दें कि नोरा फतेही फेमस डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' के जजों में से एक थीं। शो के फिनाले के दिन टीवी एक्ट्रेस श्रीति झा ने अपने कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे के साथ नोरा फतेही के गाने 'बड़ा पछताओगे' पर परफॉर्म किया। इस दौरान एक्ट्रेस इतनी इमोशनल हो गईं कि उन्होंने अपनी जिंदगी का वह किस्सा लोगों के साथ शेयर किया जो अब तक अनसुना था।

डांस देखकर इमोशनल हुईं नोरा फतेही

आपको बता दें कि नोरा फतेही का ये वीडियो उनके एक फैन पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीवी एक्ट्रेस श्रीति झा का डांस देखने के बाद सभी लोग उनकी तारीफ करते हैं और इस दौरान नोरा से जब पूछा जाता है कि आपके गाने पर ये परफॉर्मेंस कैसी लगी तो वह उस समय इमोशनल हो जाती हैं।

नोरा की आंखों में दिखाई दिए आंसू

नोरा की आंखों में दिखाई दिए आंसू

श्रीति के डांस की तारीफ करने के साथ ही नोरा कहती हैं कि उस समय, जब गाना शूट हुआ था, मेरे लिए एक पर्सनल सिचुएशन हो रही थी और जो मैं गाने के साथ कनेक्ट कर रही थी और मैं वो इमोशन लेकर ही मैंने सेट पर परफॉर्म किया था। उस दौरान नोरा की आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहे थे।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा का नाम आया था सामने

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा का नाम आया था सामने

नोरा फतेही ने आजतक अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया है । ऐसा दूसरी बार है जब उन्होंने खुलकर इस बारे में बात की। एक इंटरव्यू में उन्होंने बात करते हुए कहा था कि ब्रेकअप के बाद वह दो महीने तक डिप्रेशन में चली गई थीं और उनके लिए वह बेहद मुश्किल समय था। आपको बता दें कि नोरा फतेही का नाम 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी सामने आया था।

नोरा फतेही को हिंदी सीखने की जरूरत

नोरा फतेही को हिंदी सीखने की जरूरत

आपको बता दें कि डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 की एक्स कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने नोरा फतेही को लेकर एक कमेंट किया था। उन्होंने कहा था- नोरा जी को हिंदी बोलनी नहीं आती। आप हिंदी चैनल के शो को जज कर रही हो। पहले आप थोड़ा हिंदी सीख लो तो अच्छा रहेगा। करण सर को डांस नहीं आता तो आप मेकअप, कॉस्ट्यूम और सेटअप जैसी चीजों पर कमेंट करो। माधुरी जी को डांस पर बोलने का पूरा हक है लेकिन जहां निया की बात आती है तो वहां वो इमोशनल हो जाती हैं। आप गड़बड़ कर देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+