नूर मालबिका दास की मौत पर मां का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- वो डिप्रेशन में थी, बॉलीवुड ने मेरी बेटी को...

Noor Malabika Das: बॉलीवुड फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नूर मालबिका दास की अचानक मौत से इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। वहीं खबर है कि नूर का परिवार भी इस समय मौत की खबर से शॉक में है। आपको बता दें कि नूर मालबिका दास हाल ही अपने किराए के फ्लैट में मृत पाई गई हैं।

एक्ट्रेस नूर मालबिका दास की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नूर मालबिका दास की मौत गत 6 जून 2024 को हो गई थी, लेकिन चार दिन बाद इसकी खबर सामने आई है। पुलिस को मौत के 4 दिन बाद एक्ट्रेस का शाव उनके फ्लैट से बरामद बुआ है। वहीं अब दिवंगत एक्ट्रेस के परिवार का बयान भी सामने आ रहा है। परिवार ने दावा किया है कि नूर मालबिका डिप्रेशन से जूझ रही थीं। वह बॉलीवुड में अपना करियर न चल पाने की वजह से तनाव में रहती थीं।

noor malabika das

नूर मालबिका दास की मां का बड़ा बयान
जानकारी के अनुसार बांग्लादेश बॉर्डर के पास असम के एक शहर करीमगंज की रहने वालीं नबर मालबिका दास एक्ट्रेस बनने के लिए मुंबई आई थीं। वहीं एक्ट्रेस की मौत के बाद अब उनकी मां का कहना है कि नूर मालबिका डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उसी की वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा कठिन कदम उठाया है। हालांकि, अभी नूर मालबिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम गोरेगांव में बीएमसी के सिद्धार्थ अस्पताल में किया गया है।

एक्ट्रेस की मांने कहा- वह अपने अचीवमेंट्स से संतुष्ट नहीं थी
दिवंगत एक्ट्रेस की मां आरती दास ने करीमगंज में मीडिया से बात करते हुए कहा- नूर एक्ट्रेस बनने की बड़ी उम्मीदें लेकर असम से मुंबई गई थीं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी कर रही थीं। हालांकि वह अपने अचीवमेंट्स से बिल्कुल संतुष्ट नहीं थी, जिसने उन्हें ये कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। बॉलीवुड ने मेरी बेटी को सही से पहचान नहीं दी।

नूर मालबिका की मौत की हो रही है जांच
इस घटना के बाद, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मामले की बारीकी से जांच करने की मांग की है। पुलिस को संदेह है कि नूर मालबिका का मर्डर किया गया है। ऐसे में इस केस के हर पहलू को देखा जा रहा है।

पुलिस को मिली थी नूर मालबिका की सड़ी-गली लाश
पुलिस ने गत 10 जून 2024 को मुंबई के ओशिवारा स्थित नूर मालबिका दास के घर से बदबू की शिकायत मिलने के बाद एक्ट्रेस का शव बरामद किया। पुलिस की एक टीम ने एक्ट्रेस के फ्लैट का दरवाजा तोड़कर सड़ा गला शव बरामद किया। कहा जा रहा है कि नूर मालबिका ने कथित तौर पर गत 6 जून 2024 को फांसी लगा ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+