मौत से पहले नितिन देसाई ने की थी Voice Recording, बताई थी आखिरी इच्छा, खुद सजाया था मौत का सेट और फिर......

Nitin Desai Voice Note and Last Wish: बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन की खबर मिलने के बाद से इंडस्ट्री के सभी लोग सदमे में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नितिन देसाई ने अपने ही स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया हा कि वह 185 करोड़ रुपए के कर्ज के बोझ तले दबे हुए थे। ऐसे में वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे थे और हो सकता है कि इसी वजह से उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया हो। अब हाल ही में नितिन देसाई के सुसाइड केस में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

नितिन देसाई ने की आत्महत्या
बॉलीवुड के कला निर्देशक नितिन देसाई के सुसाइड मामले में अब कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी मौत के लिए सेट खुद डिजाइन किया था। आपको बता दें कि नितिन देसाई को कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों के भव्य सेट डिजाइन करने के लिए जाना जाता था। नितिन देसाई ने '1942 ए लव स्टोरी' 'हम दिल दे चुके सनम', 'स्वदेस', 'खाकी', 'लगान' और 'देवदास' जैसी फिल्मों का आर्ट डायरेक्शन किया था।

Nitin Desai

नितिन देसाई ने अपनी मौत का सेट खुद डिजाइन किया था
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों के लिए सेट डिजाइन करने वाले नितिन देसाई ने अपनी मौत का सेट भी खुद ही डिजाइन किया था। हालांकि पुलिस अभी भी घटना की जांच कर रही है लेकिन एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि एनडी स्टूडियो के स्टूडियो 10 में एक वॉयस रिकॉर्डिंग मिली है जिसमें नितिन ने खुद अपने अंतिम संस्कार की इच्छाएं बता रखी हैं।

वॉयस रिकॉर्डिंग में बताई अंतिम संस्कार की जगह
एक सूत्र के अनुसार नितिन देसाई ने कथित तौर पर स्टूडियो 10 में अपना अंतिम संस्कार करने की इच्छा व्यक्त करते हुए एक रिकॉर्डिंग छोड़ी है। उसी सूत्र का ये भी कहना है कि नितिन ने अपने मौत की व्यवस्था खुद ही की थी। नितिन देसाई ने मरने से पहले अपने सुसाइड की पूरी प्लानिंग की थी। सूत्र ने बताया- सुसाइड करने से पहले रात को उन्होंने स्टूडियो के सिक्योरिटी गार्ड से सारी चाबियां लेकर अपने पास रख ली थीं। वहीं अपने बेटे से उन्होंने कहा कि वह उन्हें स्टूडियो में अकेला छोड़ दें क्योंकि उन्हें कुछ जरूरी काम करना है।

मौत से पहले स्टूडियो में बिताई थी रात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नितिन देसाई ने अपने बेटे को स्टूडियो के गेट से ही वापस घर भेज दिया था और उसे अगले दिन यानी 2 अगस्त को सुबह 8:30 बजे वापस स्टूडियो में आने के लिए कहा था। इसके अलावा नितिन देसाई ने उसे अगले दिन स्टूडियो 10 से एक रिकॉर्डिंग उठाने के लिए भी कहा था। आपको बता दें कि इस रिकॉर्डिंग में नितिन देसाई ने अपने एनडी स्टूडियो को उनसे न छीनने का भी जिक्र किया है। उन्होंने ये भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार स्टूडियो नंबर 10 में ही किया जाना चाहिए।

स्टूडियो में बनाया था बड़ा सा धनुष बाण
सूत्र ने आगे बताया कि नितिन देसाई ने अपनी मौत का सेट खुद डिजाइन किया था। नितिन देसाई ने अपने स्टूडियो एक बड़ा सा धनुष बाण बनाया था। इसी धनुष बाण के बीच में नितिन देसाई ने लटककर आत्महत्या की है। आपको बता दें कि वहां से पुलिस को एक टेप रिकॉर्डर भी मिला है, जिसमें उनका रिकॉर्ड सुसाइड नोट भी मौजूद है।

नितिन देसाई को 4 बार मिला था नेशनल अवॉर्ड
जानकारी के अनुसार मुंबई के जेजे अस्पताल में नितिन देसाई का पोस्टमार्टम हो चुका है। शुरुआती परिणाम के अनुसार आर्ट डायरेक्टर की मौत फांसी लगाने से ही हुई है। नितिन देसाई के करीबी लोगों का कहना है कि एनडी स्टूडियो नितिन देसाई का दूसरा घर हुआ करता था। नितिन अपना काफी समय अपने स्टूडियो में बिताते थे। उन्हें बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर चार बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+