Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nitanshi Goel Net Worth: इतनी संपत्ति की मालकिन हैं लापता लेडीज की 'फूल', 17 की उम्र में IIFA में बजा डंका!

Nitanshi Goel Net Worth: अगर आपने लापता लेडीज देखी है, तो आप फूल कुमारी का किरदार निभाने वाली नितांशी गोयल को जरूर पहचानते होंगे। सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है।

टीवी से लेकर फिल्मों तक, उन्होंने अपने टैलेंट से सभी को प्रभावित किया है। लापता लेडीज (Laapataa Ladies) उनकी करियर-डिफाइनिंग फिल्म रही, जिसने उन्हें IIFA बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिलाया। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वे बॉलीवुड की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म में कब नजर आएंगी!लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया स्टार भी हैं? उनकी नेट वर्थ, करियर, और सफलता की कहानी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए, जानते हैं इस टैलेंटेड एक्ट्रेस के बारे में सब कुछ...

Nitanshi Goel Net Worth

Who is Nitanshi Goel: कौन हैं नितांशी गोयल?

नितांशी गोयल का जन्म 12 जून 2007 को नोएडा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने टीवी, फिल्मों और वेब सीरीज में शानदार काम किया है। उनका सफर बाल कलाकार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने तक बेहद प्रेरणादायक रहा है।

  • पूरा नाम: नितांशी गोयल
  • जन्म स्थान: नोएडा, उत्तर प्रदेश
  • उम्र: 17 साल (12 जून 2025 को 18 साल)
  • प्रसिद्ध किरदार: 'फूल कुमारी' (लापता लेडीज, 2024)
  • पहली फिल्म: विक्की डोनर (2012, छोटी भूमिका)
  • पहला टीवी शो: नागार्जुन - एक योद्धा (2016)
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 10 मिलियन+

Lost Ladies Nitanshi Goel Net Worth: 17 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन!

नितांशी की मेहनत और टैलेंट ने उन्हें खूब दौलत और शोहरत दिलाई है। सिनेमाकरी के मुताबिक, 2024 तक उनकी अनुमानित नेट वर्थ ₹5-6 करोड़ है।

  • हाफी प्रो वेबसाइड के मुताबिक, महीने की कमाई: $84.8K - $117.9K (लगभग ₹70-90 लाख)
  • सालाना कमाई: $1 मिलियन से ज्यादा (₹8-10 करोड़)

उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और सोशल मीडिया से आता है।

नितांशी गोयल का करियर सफर

नितांशी ने 2015 में मिस पैंटालून्स जूनियर फैशन आइकन का खिताब जीतकर अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज, वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया।

टीवी शोज में बेहतरीन प्रदर्शन

  • थपकी प्यार की (2015) - बानी
  • नागार्जुन - एक योद्धा (2016) - छुटकी
  • इश्कबाज (2016) - युवा अन्निका
  • कर्मफल दाता शनि (2016-2021) - भद्र
  • पेशवा बाजीराव (2017) - युवा काशीबाई

फिल्मों और वेब सीरीज में शानदार एक्टिंग

  • विक्की डोनर (2012) - छोटी भूमिका
  • एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) - सहायक भूमिका
  • इंदु सरकार (2017) - यंग इंदु
  • प्यार नींद दोहराएं (2019) - युवा शैलजा (वेब सीरीज)
  • लापता लेडीज (2023) - फूल कुमारी (ब्रेकआउट रोल)
  • मैदान (2024) - सीरत

'Laapataa Ladies' में उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई।

आईफा और अन्य अवॉर्ड्स में धमाकेदार जीत!

नितांशी को लापता लेडीज में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए IIFA में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। इससे पहले भी वे कई बड़े अवॉर्ड जीत चुकी हैं...

  • आईटीए अवॉर्ड (2017) - कर्मफल दाता शनि के लिए
  • भारतीय समाचार पत्र संघ पुरस्कार (2018) - बेस्ट बाल कलाकार
  • आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड (2021) - वर्ष की बेस्ट किशोर अभिनेत्री
  • IMDB ब्रेकआउट स्टार अवार्ड (2024) - सबसे कम उम्र की स्टार

नितांशी की सफलता के पीछे परिवार का बड़ा योगदान

एक इंटरव्यू में रणवीर इलाहाबादिया से बातचीत के दौरान नितांशी ने बताया कि उनकी मां ने उनकी सरकारी नौकरी छोड़ दी और पिता ने पारिवारिक बिजनेस छोड़कर उनके करियर में पूरा सपोर्ट किया। आज उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता की कड़ी मेहनत और त्याग का बड़ा योगदान है।

'लापता लेडीज' में रोल के लिए किया अनोखा ट्रांसफॉर्मेशन!

फूल कुमारी का किरदार निभाने के लिए नितांशी ने 3 महीने तक रोज 2-3 घंटे धूप में बिताकर अपनी त्वचा को टैन किया। फिल्म की शूटिंग के पहले दिन कांच की चूड़ी से उन्हें चोट भी लगी, लेकिन उन्होंने अपना सीन पूरा किया। शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें अपनी मूल रंगत वापस लाने में 5 महीने लग गए! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ही उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है।

क्या नितांशी गोयल बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार हैं?

नितांशी की एक्टिंग स्किल, मेहनत और लगन को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वे बॉलीवुड की अगली बड़ी स्टार बन सकती हैं। वे युवा पीढ़ी की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर 10 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, वे डिजिटल स्टार भी बन चुकी हैं। आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी वे बड़ी भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। अगर उनका सफर इसी तरह जारी रहा, तो जल्द ही वे बॉलीवुड की टॉप लिस्टेड एक्ट्रेसेस में शामिल हो सकती हैं!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+