मशहूर अभिनेता निपोन गोस्वामी का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, फिल्मी जगत में शोक की लहर
निपोन गोस्वामी का लंबी बीमारी के बाद आज यानी 27 अक्टूबर को निधन हो गया है। एक्टर ने गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में अंतिम सांसे ली।
Nipon Goswami Passes Away: मशहूर असमिया एक्टर निपोन गोस्वामी का लंबी बीमारी के बाद आज यानी 27 अक्टूबर को निधन हो गया है। एक्टर ने गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में अंतिम सांसे ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को तबीयत बिगड़ने के बाद गुवाहाटी के अस्पताल में लाया गया था।गोस्वामी ने साल 1857 में फणी सरमा की पियाली फुकन में एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म की शुरुआत की थी। उनका जन्म 3 सितंबर 1942 में कोलिबारी में हुआ था।

बताते चलें कि निपोन गोस्वामी साल 2019 में अपने बाथरूम में फिसलकर घायल हो गए थे। तब उन्हें इलाज के लिए गुवाहाटी के जीएनआरसी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था।
निपोन गोस्वामी का जन्म तेजपुर में हुआ था। वहां उन्होंने वहां सुभाष घई, नवीन निश्चल और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गजों के साथ अध्ययन किया।
गोस्वामी ने साल 1857 में फणी सरमा की पियाली फुकन में एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म की शुरुआत की थी। उनका जन्म 3 सितंबर 1942 में कोलिबारी में हुआ था।
एक्टर के पिता चंद्रधर गोस्वामी एक मशहूर अभिनेता थे और उनकी मां निरुपमा गोस्वामी एक फेमस गायिका थीं। अपनी प्राथमिक शिक्षा कोलिबाड़ी के एलपी स्कूल में हुई।
संग्राम निपोन गोस्वामी की पहली असमिया फिल्म थी। बतौर अभिनेता उनकी इस फिल्म ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। कई हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने कैरेक्टर एक्टर के तौर पर काम किया।
एक्टर आबाहन, हेंगुल और शकुला जैसे थिएटरों में एक्टिव रहे। वे कुछ टीवी शोज में भी नजर आए, जिनमें 'ऋतु आहे रितु जाई' शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications