दलजीत कौर के आरोपों को लेकर निखिल पटेल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया शादी टूटने का सच

Dalljiet Kaur Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियोंमें छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी में हो रही अनबन को लेकर लोगों के सामने कई तरह की बातें रखी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दलजीत ने अपने दूसरे पति निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया है।

दलजीत कौर ने की थी निखिल पटेल से शादी
आपको बता दें कि दलजीत कौर ने साल 2023 में ही केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ बड़े ही धूमधाम से दूसरी शादी की थी। हालांकि दलजीत कौर की इस दूसरी शादी में 10 महीने बाद ही अनबन शुरू हो गई थी। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में टेंशन शुरू हो गई थी और वह कुछ टाइम पहले ही केन्या से भारत अपने घर लौट आई हैं।

nikhil patel

दलजीत के आरोपों पर निखिल ने तोड़ी चुप्पी
वहीं अब निखिल पटेल ने भी दलजीत कौर के लगाए आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। निखिल पटेल ने दलजीत कौर के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा है- इस साल जनवरी में दलजीत ने अपने बेटे जेडन के साथ केन्या छोड़कर इंडिया वापस जाने का फैसला किया था, जिसकी वजह से हम अलग हो गए।

'दलजीत के लिए केन्या में रहना मुश्किल हो गया था'
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार निखिल पटेल ने कहा है- हम दोनों को एहसास हुआ कि हमारे परिवार की नींव उतनी मजबूत नहीं थी जितनी हमने उम्मीद की थी। दलजीत के लिए केन्या में रहना मुश्किल हो गया था। दलजीत केन्या में अपनी लाइफ के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही थी और भारत वापस जाना था जबकि मैं केन्या में ही सेटल हूं।

'हम दोनों के कल्चर को लेकर भी कई मुश्किलें पैदा हो रही थीं'
निखिल पटेल ने अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा- इंडिया में अपने करियर और लाइफ को याद करने से दलजीत और हमारे परिवार के बीच और दूरी होती जा रही थी। हमारे दोनों के कल्चर को लेकर भी काफी चीजें मुश्किल हो रही थीं। मेरी बेटियों की एक मां है जो उनके बीच के रिश्ते की परवाह किए बिना चली गई।

'ये हमारे रिश्ता के अंत होने जैसा है'
निखिल पटेल ने कहा- दलजीत ने जिस दिन जाने का फैसला किया, उस दिन उसने मुझे और अपने बेटे के स्कूल में बताया कि वह अपना बचा हुआ सामान लेने के अलावा केन्या वापिस आने का कोई भी प्लान नहीं बना रही हैं। दलजीत का इस तरह केन्या से इंडिया वापिस जाना मेरे लिए ये हमारे रिश्ता के अंत होने जैसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+