New Year 2026: देशभक्ति से भरपूर रहेगा नया साल, ‘बॉर्डर 2’ के साथ ये 3 बड़ी फिल्में होंगी रिलीज
New Year 2026: साल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और नए साल 2026 की दस्तक में बस 3 दिन बाकी हैं। जहां एक तरफ आम लोग और सेलेब्रिटीज नए साल के जश्न की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड भी 2026 में देशभक्ति की फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर माहौल गरमाने की तैयारी कर चुका है।
2026 में देशभक्ति फिल्मों की भरमार
आपको बता दें कि नए साल यानी 2026 में बॉलीवुड सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि राष्ट्रप्रेम और वीरता की कहानियों के जरिए दर्शकों के दिलों में जोश भरने के लिए पूरी तरह तैयार है। नए साल पर एंटरटेनमेंट का रंग देशभक्ति में रंगने वाला है।

वीरता और शौर्य की कहानियां देखने को मिलेंगी
दरअसल नए साल की शुरुआत से ही सिनेमाघरों में देशभक्ति, वीरता और शौर्य की कहानियां देखने को मिलेंगी। आइए जानते हैं साल 2026 में रिलीज होने वाली उन फिल्मों के बारे में जिनमें देशप्रेम का जोश चरम पर होगा।
साल 2026 में रिलीज होंगी ये 4 देशभक्ति फिल्में
इक्कीस
-फिल्म 'इक्कीस' से 2026 की देशभक्ति की शुरुआत होगी। नए साल के पहले ही दिन यानी 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में देशभक्ति फिल्म 'इक्कीस' रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं।
-फिल्म में दिवंगत लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। फिल्म इक्कीस की कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है।
'बॉर्डर 2'
-साल 2026 में फिल्म 'बॉर्डर 2' में मल्टीस्टार देशप्रेम दिखाई देगा। ऐसे में साल 2026 में रिलीज होने वाली देशभक्ति फिल्मों की लिस्ट में 'बॉर्डर 2' का नाम शामिल है। ये मल्टीस्टारर फिल्म आगामी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
बैटल ऑफ गलवान
-भारत-चीन संघर्ष पर आधारित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखनो को मिल रहा है। गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' भी साल 2026 की सबसे चर्चित देशभक्ति फिल्मों में शामिल है।
-ये फिल्म आगामी 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म के टीजर ने लोगों में एक अलग एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।
धुरंधर 2
-रणवीर सिंह की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म का पहला पार्ट साल 2025 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है।
-वहीं अब फिल्म 'धुरंधर 2' को ईद के मौके पर यानी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में आगे की कहानी और भी बड़े स्तर पर दिखाई जाएगी, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी होंगी।












Click it and Unblock the Notifications