'डंकी' का नया गाना 'निकले थे कभी हम घर से' हुआ रिलीज, शाहरुख खान का ये सॉन्ग सुन हो जाएंगे इमोशनल
Dunki New Song Out: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन दिनों हर जगह उनके इस फिल्म की चर्चा हो रही है। शाहरुख खान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं, अब धीरे-धीरे फिल्म के गाने और नए-नए टीजर प्रोमो भी रिलीज हो रहे हैं। आज यानी 1 दिसंबर 2023 को फिल्म का नया गाना रिलीज किया गया है।
रिलीज हुआ 'डंकी' का नया गाना
किंग खान के फैंस को आज बहुत बड़ा सरप्राइज मिला है। फिल्म 'डंकी' के ड्राप 3 के साथ मूवी का नया गाना 'निकले थे कभी हम घर से' रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस गाने को सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। ये गाना किसी को भी इमोशनल कर सकता है। हालांकि, गाना अभी सिर्फ लिरिक्स फॉर्म में है, लेकिन इसके बोल बहुत ही कमाल के हैं जो किसी का भी दिल छू लेंगे।

गाने में नजर आई 4 दोस्तों की कहानी
ये गाना एक खूबसूरत कहानी को दर्शाता है और फिल्म की भावनाओं को लोगों के दिल तक पहुंचाता है। इस गाने में चार दोस्तों की शानदार कहानी है और उनकी विदेश तक पहुंचने की कोशिश को भी ये बयां करता है। शाहरुख खान की ये फिल्म असल जीवन की कहानियों से प्रेरित दोस्ती की एक कहानी है। इस गाने में भी वो साफ नजर आ रहा है। ये गाना हार्डी, मनु, बुग्गू और बल्ली द्वारा अपने घर, दोस्तों और परिवार वालों को देखने की चाहत को बयान करता है।
इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म
जानकारी के अनुसार इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साथ तापसी पन्नु, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, बोमन ईरानी और अनिल ग्रोवर नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं। वहीं शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 'डंकी' आगामी 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications