OTT Movies And Series Release List This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा फिल्मों और सीरीज का मेला
OTT Movies And Series Release List This Week: कोविड दौर के बाद ओटीटी का चलन बहुत बढ़ गया। हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ रिलीज होता रहता है। आप दर्शकों को भी कुछ न कुछ नया देखने का इंतजार रहता है। इस हफ्ते यानी 28 अप्रैल से लेकर 4 मई तक ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बहुत कुछ नया आने वाला है। जिसमें थ्रिल, रोमांस, ड्रामा, एक्शन और सर्वावइल थ्रिलर जैसे जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
इस हफ्ते सिनेमाघर में रिलीज हुई जॉन अब्रहाम की डिप्लोमैट नेटफ्लिक्स पर आ रही है। तो वहीं भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर की द रॉयल्स भी अपना जलवा बिखेरने मैदान में उतर रही है। जानिए क्या क्या मजेदार कंटेंट इस हफ्ते हो रहा है रिलीज।

द रॉयल्स (The Royals)
ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की सीरीज द रॉयल्स एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है। जिसमें कॉमेडी का तड़का भी मिलेगा। सीरीज में राजुकमार और एक कंपनी की सीईओ की कहानी दिखाई गई है। सीरीज 9 मई को नेटफ्लिक्स में रिलीज होगी।
द डिप्लोमैट (The Diplomat)
डिप्लोमैट जॉन अब्राहम की फिल्म है। ये पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद इसे अब 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। जॉन ने इसमें जे.पी. सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म रियल स्टोरी पर बेस्ड है।
गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly)
तमिल स्टार अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली एक एक्शन थ्रिलर जॉनर की है। इसमें अजित लीड रोल और खतरनाक एक्शन करते नजर आएंगे। इसमें सस्पेंस का भी तड़का भी लगा है। 8 मई 2025 को ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
सिकंदर (Sikandar)
सलमान खान की सिकंदर सिनेमाघरों में कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 मई 2025 को रिलीज होगी। सलमान इसमें राजा की भूमिका में हैं।
ग्राम चिकित्सालय (Gram Chikitsalay)
TVF की सीरीज ग्राम चिकित्सालय में अमोल पाराशर, विनय पाठक और आकांक्षा रंजन कपूर लीड रोल में हैं। इस सीरीज में भी गांव और वहां के लोगों की जिंदगी देखने को मिलेगी। ये कॉमेडी और ड्रामा सीरीज है, जो 9 मई 2025 अमेजन प्राइम वीडियो में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications