रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने क्यों ठुकराया नेटफ्लिक्स का 60 करोड़ रुपये का ऑफर, फैंस हो जाएंगे गदगद?
साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है उनकी शादी को लेकर चल रही अटकलें हैं। पिछले कई महीनों से ये खबरें आ रही हैं कि दोनों फरवरी महीने में राजस्थान में शादी करेंगे। इसके लिए राजस्थान में तैयरियां भी शुरू हो गई हैं। इन सबके बीच एक और खबर आ रही है कि विजय और रश्मिका ने 60 करोड़ रुपये का ऑफर ठुकरा दिया है। जो उन्हें अपनी शादी के राइट्स बेचने के लिए मिल रहे थे।

टॉलीवुड गलियारों में उनकी शादी को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। खबरें हैं कि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म विवाह समारोह के वीडियो अधिकार हासिल करने के लिए संपर्क में थे और मोटी रकम ऑफर कर रहे थे। लेकिन दोनों ने मना कर दिया। दोनों का मानना है कि अपने प्राइवेट इवेंट को बिजनेस का रूप नहीं देना चाहिए। सूत्रों के अनुसार, यदि वे कभी शादी का वीडियो शेयर करते भी हैं, तो संभव है कि वह सीधे अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर सकते हैं।
विजय और रश्मिका की जोड़ी को दर्शकों ने पहले भी बड़े पर्दे पर खूब सराहा है। दोनों ने साथ में हिट फिल्मों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में काम किया, जिसके बाद से उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री अक्सर चर्चा का विषय रही है। दोनों की लव स्टोरी भी फिल्म के सेट से ही शुरू हुई थी।
पिछले वर्ष कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया था कि दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। हालांकि, इन खबरों पर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई। अब ताजा अटकलों के अनुसार, यह जोड़ी 26 फरवरी 2026 को विवाह बंधन में बंध सकती है। समारोह के राजस्थान के उदयपुर स्थित एक हेरिटेज पैलेस में निजी आयोजन के तौर पर होने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications