न निकाह पढ़ा जाएगा, न होगी मराठी वेडिंग, इस खास अंदाज में होगी फरहान-शिबानी दांडेकर की शादी
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन न तो उनकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज से होगी और न मराठी रीति रिवाज से
मुंबई, 17 फरवरी। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन न तो उनकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज से होगी और न मराठी रीति रिवाज से। इसका मतलब ये हुआ कि ना तो निकाह पढ़ा जाएगा और न ही यह मराठी शादी होगी। दोनों ने अपनी शादी के लिए कुछ और ही सोचा है।
यह भी पढ़े: इस खेल के लिए खुद मैदान में उतरेंगे आनंद महिंद्रा, ओपनिंग बिड रखी 50,000 रुपए! पोते के कहने पर हुए राजी

बेहद साधारण तरीके से होगी दोनों की शादी
दोनों के बेहद करीबी सूत्र ने बताया कि फरहान और शिबानी अपनी शादी को बेहद साधारण रखना चाहते हैं। यहां तक की उन्होंने मेहमानों को बेहद साधारण कपड़े पहन कर आने को कहा है। वे चाहते हैं कि उनकी शादी को लेकर कोई शोर शराबा न हो और यह कार्यक्रम बेहद साधारण तरीके से संपन्न हो। उन्होंने बताया कि चूंकि एक मुस्लिम और दूसरा हिंदू है इसलिए वह नहीं चाहते कि दोनों में से कोई भी एक-दूसरे की धार्मिक परंपराओं को मानने के लिए मजबूर हो। स्रोत ने आगे कहा कि जो लोग फरहान और शिबानी के बारे में जानते हैं उन्हें भलि-भांति पता है कि दोनों का प्यार किसी भी धार्मिक परंपरा से काफी ऊपर है। यही वजह है कि दोनों ने एक-दूसरे को पूरी आजादी दी है। शादी के लिए उन्होंने जो योजना बनाई है वह वाकई में बहुत सुंदर है।

खंडाला में मेहमानों के लिए बुक किए गए बंग्लो
सोर्स ने बताया कि दोनों की शादी खंडाला में होगी। खंडाला और उसके आसपास उन्होंने अपने मेहमानों के लिए बंग्लो भी बुक कर दिये हैं। इन बंग्लो में मेहमानों को सारी सुविधाए मिलेंगी। दोनों ने खुद जाकर बंग्लो का निरीक्षण किया है ताकि मेहमानों को कोई परेशानी न हो।

मेहमानों की लिस्ट में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का भी नाम
19 फरवरी को होने वाले मुख्य समारोह के लिए घर की ओर जाने वाली सड़क को फूलों और रोशनी से सजाया जा रहा है. शादी में लगभग 50 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें मेयांग चांग, गौरव कपूर, समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिदवानी और रिया चक्रवर्ती शामिल हैं। मेहमानों की लिस्ट में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का भी नाम है। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि वे शादी में शामिल होंगे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications